तुगलक वंश

  1. निम्न को उनके कालक्रमानुसार क्रमबद्ध कीजिए। UPPCS 2003
  1. रुक्नुद्दीन

2. मुबारक खान

3. फिरोज शाह तुगलक

4. आलमशाह

नीचे दिए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

a. 2, 1, 4, 3

b. 1, 2, 4, 3

c. 1, 2, 3, 4

d. 2, 1, 3, 4

2. तैमूर के आक्रमण के बाद भारत में किस वंश का राज स्थापित हुआ ? 45th BPSC 2001

a. लोदी वंश

b. सैयद वंश

c. तुगलक वंश

d. खिलजी वंश

3. तैमूर लंग ने किस वर्ष भारत पर आक्रमण किया ? MPPCS 2005

a. 1210 ई.

b. 1398 ई.

c. 1492 ई.

d. 1526 ई.

4. दिल्ली सल्तनत के तुगलक राजवंश का अंतिम शासक निम्नलिखित में से कौन था ? IAS 2004

a. फिरोजशाह तुगलक

b. गियास-उद-दीन-तुगलक शाह द्वितीय

c. नासिर-उद-दीन महमूद

d. नुसरत शाह

5. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दर-उल-शफा’ क्या था ? UPPCS 2013/53th-55th 2011

a. एक दानशाला

b. एक खैराती अस्पताल

c. एक पुस्तकालय

d. तीर्थयात्रियों के लिए एक अतिथिगृह

6. राज्य के खर्च पर हज की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक था – IAS 1994/UPPCS 1998

a. अलाउद्दीन खिलजी

b. फिरोज तुगलक

c. अकबर

d. औरंगजेब

7. अलाउद्दीन खिलजी के निम्न सेनाध्यक्षों में से कौन-सा तुगलक वंश का प्रथम सुल्तान बना ? UPPCS 1999

a. गाजी मलिक

b. मलिक काफूर

c. जफर खां

d. उबेग खां

8. कृषि में उन्नति करने के लिए नहर खुदवाने के संदर्भ में 13 वीं शताब्दी का निम्नलिखित में पहला शासक होने का श्रेय किसे दिया जाता है ? UPPCS 2017

a. बलबन

b. इल्तुतमिश

c. गियासुद्दीन तुगलक

d. रजिया बेगम

9. किस वंश के सुल्तानों ने सबसे अधिक समय तक देश में राज्य किया ? U P Lower 2008

a. खिलजी वंश

b. लोदी वंश

c. दास वंश

d. तुगलक वंश

10. दिल्ली सल्तनत का सर्वाधिक विद्वान शासक जो खगोलशास्त्र, गणित एवं आयुर्विज्ञान सहित अनेक विद्याओं में माहिर था, कौन था? UPPCS 2012

a. इल्तुतमिश

b. अलाउद्दीन खिलजी

c.मुहम्मद बिन तुगलक

d. सिकंदर लोदी

11. ‘अमीर-ए-कोही’ एक नया विभाग किस सुल्तान द्वारा शुरु किया गया था ? JPSC 2003/UPPCS 2004

a. अलाउद्दीन खिलजी

b. फिरोजशाह तुगलक

c. मुहम्मद बिन तुगलक

d. सिकंदर लोदी

12. दिल्ली के किस सुल्तान ने एक पृथक कृषि विभाग की स्थापना की एवं फसल चक्र की योजना बनाई थी ? U P Lower 2004/2008

a. इल्तुतमिश

b. बलबन

c. अलाउद्दीन खिलजी

d. मुहम्मद बिन तुगलक

13. दिल्ली के किस सुल्तान ने इस उद्देश्य से एक ‘अनुवाद विभाग’ की स्थापना की, कि उससे दोनों सम्प्रदायों के लोगों में एक-दूसरे के विचारों की समझ बेहतर हो सके ? UPPCS 2004

a. अलाउद्दीन खिलजी

b. फिरोज तुगलक

c. इल्तुतमिश

d. सिकंदर लोदी

14. टोपरा तथा मेरठ से दो अशोक स्तंभ लेख दिल्ली कौन लाया था ? UPPCS 1996

a. अलाउद्दीन खिलजी

b. फिरोज शाह तुगलक

c. मुहम्मद गोरी

d. सिकंदर लोदी

15. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने फलों की गुणवत्ता सुधारने के किए उपाय किए ? 44th BPSC 2000

a. मुहम्मद बिन तुगलक

b. फिरोज तुगलक

c. सिकंदर लोदी

d. शेरशाह सूरी

16. दिल्ली के किस सुल्तान ने ब्राह्मणों पर भी जजिया लगाया था ? UPPCS 2011

a. बलबन ने

b. फिरोज तुगलक ने

c. अलाउद्दीन खिलजी ने

d. मुहम्मद बिन तुगलक ने

17. ‘हक्क-ए-शर्ब’ अथवा सिंचाई कर लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था ? UP Lower 2008/UPPCS 2010

a. अलाउद्दीन खिलजी

b. गियासुद्दीन तुगलक

c. मोहम्मद बिन तुगलक

d. फिरोज तुगलक

18. दिल्ली का जो सुल्तान भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण करने के लिए प्रसिद्ध है, वह था – IAS 1998

a. इल्तुतमिश

b. गियासुद्दीन तुगलक

c. फिरोज शाह तुगलक

d. सिकंदर लोदी

19. दीवान-ए-कोही किससे संबंधित है ? MPPCS 1991

a. मुहम्मद तुगलक

b. फिरोज तुगलक

c. अकबर

d. अलाउद्दीन खिलजी

20. मुहम्मद बिन तुगलक अपनी राजधानी दिल्ली से कहां ले गया ? UPPCS 2002

a. दौलताबाद

b. कालिंजर

c. कन्नौज

d. लाहौर

21. भारत में सर्वप्रथम सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन किसने किया था ? UPPCS 2004/U P Lower 2004

a. अकबर ने

b. अलाउद्दीन खिलजी ने

c. बहलोल लोदी ने

d. मुहम्मद बिन तुगलक

22. निम्नलिखित में कौन पहला सुल्तान था, जिसने भारत में सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन किया ? UPPCS 2017

a. इल्तुतमिश

b. बलबन

c. मुहम्मद बिन तुगलक

d. बहलोल लोदी

23. कथन (A) : मुहम्मद बिन तुगलक ने एक नया स्वर्ण सिक्का जारी किया जो इब्नबतूता द्वारा दीनार कहलाया गया। IAS 2006

कारण (R) : मुहम्मद बिन तुगलक पश्चिम एशियाई तथा उत्तरी अफ़्रीकी देशों के साथ व्यापार में अभिवृद्धि के लिए स्वर्ण सिक्कों की टोकन मुद्रा जारी करना चाहता था।

कूट :

a. (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

b. (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) के सही व्याख्या नहीं हैं।

c. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।

d. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

24. निम्न कथनों विचार कीजिए – UPPCS 2006

कथन (A) : मुहम्मद बिन तुगलक की प्रतीक योजना असफल सिद्ध हुई।

कारण (R) : मुहम्मद बिन तुगलक का मुद्रा निर्गमन पर उचित नियंत्रण नहीं था।

सही उत्तर का चयन दिए गए कूट से कीजिए :

कूट :

a. (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

b. (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

c. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।

d. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

25. सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की स्थापना की थी – UPPCS 2000/UPUDA/LDA 2006

a. इल्तुतमिश ने

b. बलबन ने

c. अलाउद्दीन खिलजी ने

d. फिरोजशाह तुगलक ने

26. मध्यकालीन भारतीय राजाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ? IAS 2002

a. अलाउद्दीन खिलजी ने पहले एक अलग आरिज विभाग स्थापित किया।

b. बलबन ने अपने सेना के घोड़ों को दागने की पद्धति शुरु की।

c. मुहम्मद बिन तुगलक के बाद दिल्ली की गद्दी पर उसके चाचा बैठे।

d. फिरोज तुगलक ने गुलामों का एक अलग विभाग स्थापित किया।

27. निम्नलिखित में से किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे ? 45th BPSC 2001

a. बलबन

b. अलाउद्दीन खिलजी

c. मुहम्मद बिन तुगलक

d. फिरोज तुगलक

28. दिल्ली का सुल्तान जो दान-दक्षिणा के बारे में काफी ध्यान रखता था और इसके लिए एक विभाग ‘दीवान-ए-खैरात’ स्थापित किया, कौन था ? RAS/RTS 1999

a. इल्तुतमिश

b. फिरोज तुगलक

c. गियासुद्दीन शाह

d. बहलोल लोदी

29. बेरोजगारों के सहायतार्थ, दिल्ली के निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने ‘रोजगार कार्यालय’ की स्थापना की थी ? UPUDA/LDA 2010

a. बलबन ने

b. अलाउद्दीन खिलजी ने

c. मोहम्मद बिन तुगलक ने

d. फिरोज शाह तुगलक ने

30. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने बेरोजगारों को रोजगार दिलवाया ? 45th BPSC 2001

a. अलाउद्दीन खिलजी

b. मुहम्मद बिन तुगलक

c. फिरोज तुगलक

d. शेरशाह सूरी

31. मूर देश का यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया ? UPPCS 1991, 1994, 2011, CGPSC 2013

a. मुहम्मद बिन तुगलक

b. बाबर

c. अकबर

d. महमूद गजनी

32. इब्नबतूता भारत में किसके शासन काल में आया ? UPPCS 1991/2011

a. बहलोल लोदी

b. फिरोज तुगलक

c. गायासुद्धीन तुगलक

d. मुहम्मद बिन तुगलक

33. किसने सल्तनत काल में डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है ? UPPCS 2000/UKPSC 2002

a. अमीर खुसरो

b. इब्नबतूता

c. सुल्तान फिरोजशाह

d. जियाउद्दीन बरनी

34. होली त्यौहार के सार्वजनिक उत्सव में भाग लेने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था ? UPPCS 2004

a. फिरोज शाह तुगलक

b. मुहम्मद बिन तुगलक

c. सिकंदर लोदी

d. इब्राहिम लोदी

35. दिल्ली के किस मुस्लिम शासक के निधन पर एक इतिहासकार ने कहा, “राजा को प्रजा से मुक्ति मिली व उन्हें राजा से”? MPPCS 1997

a. बलबन

b. मुहम्मद बिन तुगलक

c. अलाउद्दीन खिलजी

d. शेरशाह

36. इतिहासकार बदायुनी ने किसकी मृत्यु पर कहा था कि “सुल्तान को अपनी प्रजा से और प्रजा को सुल्तान से मुक्ति मिल गई “? IAS 1999/UPPCS 2008

a. अलाउद्दीन खिलजी

b. बलबन

c. इल्तुतमिश

d. मुहम्मद बिन तुगलक

ANSWER – 1.(c) 2.(b) 3.(b) 4.(c) 5.(b) 6.(b) 7.(a) 8.(c) 9.(d) 10.(c) 11.(c) 12.(d) 13.(b) 14.(b) 15.(b) 16.(b) 17.(d) 18.(c) 19.(a) 20.(a) 21.(d) 22.(c) 23.(c) 24.(a) 25.(d) 26.(d) 27.(d) 28.(b) 29.(d) 30.(c) 31.(a) 32.(d) 33.(b) 34.(b) 35.(b) 36.(d)

Check Out These Related Posts

बिहार : एक परिचय

1. पटना को प्रांतीय राजधानी बनाया था - BPSC 1996 a. शेरशाह ने b. अलाउद्दीन हुसैन शाह ने c. इब्राहिम लोदी ने d. राजकुमार अजीम ने 2. बिरसा मुंडा के गुरु कौन थे? BPSC 1995 a. स्वामी सहजानंद b. आनंद पांडेय c. जात्रा भगत d. एम. एन. राय 3. बिहार पर बख्तियार खिलजी के हमले का...

read more

खिलजी वंश

निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है ? UPPCS 2018 रियासत शासक a. देवगिरी शंकर देव b. वारंगल - रामचंद्र देव c. होयसल वीर बल्लाल d. मदुरा वीर पंड्या 2. 1306 ई. सन के बाद अलाउद्धीन खिलजी के समय में दिल्ली के सुल्तान तथा मंगोलों के बीच सीमा क्या थी ? UPPCS 2014...

read more

लोदी वंश

इनमें कौन गुलाम वंश का नहीं था ? UK Lower 2010 a. बलबन b. इल्तुतमिश c. कुतुबद्दीन ऐबक d. इब्राहिम लोदी 2. निम्नलिखित वंशों ने किस क्रम में दिल्ली पर शासन किया था ? नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए - UPPCS 2012 खिलजी 2.लोदी 3.सैयद 4.गुलाम कूट : a. 1, 2, 4, 3 b. 1, 2, 3,...

read more

0 Comments

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play interactive quizzes to test your knowledge & quickly learn more thing easily.