बंगाल विभाजन तथा स्वदेशी आंदोलन

  1. 1905 में बंगाल विभाजन किस वायसराय ने किया? BPSC / UK PCS

a. लॉर्ड हार्डिंग

b. लार्ड कर्जन

c. लार्ड लिट्टन

d. लार्ड मिंटो

2. बंग-भंग के बाद कौन सा आंदोलन शुरू हुआ था? BPSC

a. सविनय अवज्ञा आंदोलन

b. स्वदेशी आंदोलन

c. भारत छोड़ो आंदोलन

d. असहयोग आंदोलन

3. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सन्दर्भ में, 16 अक्टूबर 1905 निम्नलिखित कारणों में से किसके लिए प्रसिद्ध है? IAS

a. कलकत्ता के टाउन हॉल में स्वदेशी आंदोलन की औपचारिक घोषणा की गयी थी।

b. बंगाल का विभाजन हुआ था।

c. दादा भाई नौरोजी ने घोषणा कि की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लक्ष्य स्वराज है।

d. लोकमान्य तिलक ने पूना में स्वदेशी आंदोलन प्रारम्भ किया था।

4. बंग-भंग विरोधी आंदोलन का प्रारम्भ किस तिथि से हुआ? UPPCS

a. 20 जुलाई 1905

b. 7 अगस्त 1905

c. 16 अक्टूबर 1905

d. 9 नवम्बर 1905

5. निम्नलिखित में सबसे बाद में क्या हुआ? UPPCS

a. हड़प नीति

b. बंगाल का विभाजन

c. स्थायी बंदोबस्त

d. सहायक संधि

6. बंगाल का विभाजन करने वाला गवर्नर कौन था? UPPCS

a. लार्ड कर्जन

b. लार्ड कैनिंग

c. लार्ड मिंटो

d. लार्ड मेयो

7. बंगाल के विभाजन के समय वहां का लेफ्टिनेंट गवर्नर कौन था? UPPCS

a. सर एन्ड्रूज फ्रेजर

b. एच. एच. रिजले

c. ब्रोडरिक

d. ए. टी. अरुण्डेल

8. निम्नलिखित में से किसने बंगाल के विभाजन (1905) के विरोध में हुए आंदोलन का नेतृत्व किया था? UPPCS

a. सुरेंद्र नाथ बनर्जी ने

b. सी. आर. दास ने

c. आशुतोष मुख़र्जी ने

d. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने

9. निम्नलिखित में से कौन ‘स्वदेशी’ आंदोलन का आलोचक था तथा पूर्व एवं पाश्चात्य के मध्य एक बेहतर सम्बन्ध का समर्थक था ?UPPCS

a. डब्ल्यू सी बनर्जी

b. एस एन बनर्जी

c. आर. एन टैगोर

d. बी जी तिलक

10. बंगाल में ब्रिटेन की वस्तुओं के बहिष्कार का सुझाव सर्वप्रथम किसने दिया था? UPPCS /BPSC

a. अरविन्द घोष ने

b. कृष्ण कुमार मित्र ने

c. मोतीलाल घोष ने

d. सतीश चंद्र मुख़र्जी ने

11. ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार को राष्ट्रीय नीति के रुप में अपनाया गया था –

a. 1899 में

b. 1901 में

c. 1903 में

d. 1905 में

12. बंगाल का विभाजन मुख्यतः किया गया था – UP Lower

a. हिन्दुओं और मुसलामानों को विभाजित करने के लिए

b. प्रशासनिक सुविधा के लिए

c. बंगाली राष्ट्रवाद की वृद्धि को कमजोर करने के लिए

d. बंगाल के विकास के लिए

13. लार्ड कर्जन द्वारा 1905 में किया गया बंगाल का विभाजन किस वर्ष रद्द किया गया ? BPSC / UPPCS

a. 1911

b. 1904

c. 1906

d. 1970

14. बंगाल 1905 में विभाजित हुआ जिसके फलस्वरुप यह दुबारा विभाजित हुआ – BPSC

a. 1906 में

b. 1916 में

c. 1911 में

d. 1909 में

15. स्वदेशी आंदोलन प्रारम्भ का तात्कालिक कारण क्या था? IAS

a. लार्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल का विभाजन

b. लोकमान्य तिलक पर अधिरोपित 18 महीने के सख़्त कारावास का दंडादेश

c. लाला लाजपत राय तथा अजीत सिंह की गिरफ्तारी व निर्वासन तथा पंजाब कोलोनाइजेशन बिल का पास किया जाना

d. चापेकर बंधुओं को मृत्यु दंड की सज़ा सुनाया जाना

16. बंगाल विभाजन के विरुद्ध राष्ट्रवादियों ने निम्नलिखित कार्यक्रम प्रारम्भ किये – CH PCS

1. बायकॉट

2. स्वदेशी

3. असहयोग

4. राष्ट्रीय शिक्षा

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।

a. 1 , 2 और 3

b. 2 , 3 और 4

c. 1 , 3 और 4

d. 1, 2 और 4

17. प्राचीन कला परम्पराओं को पुनर्जीवित करने के लिए एक ‘इंडियन सोसाइटी ऑफ़ ओरिएण्टल आर्ट’ की स्थापना की थी – UPPCS

a. अवनीन्द्रनाथ टैगोर ने

b. नंदलाल बोस ने

c. असितकुमार हलधर ने

d. अमृता शेरगिल ने

18. ब्रिटिश पत्रकार एच. डब्ल्यू नेविन्सन जुड़े थे – UPPCS

a. असहयोग आंदोलन से

b. सविनय अवज्ञा आंदोलन से

c. स्वदेशी आंदोलन से

d. भारत छोड़ो आंदोलन से

19. स्वदेशी आंदोलन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? UP Lower

a. कुछ विशिष्ट मुसलमान आंदोलन में शामिल हुए।

b. स्त्रियों ने आंदोलन में सक्रीय भूमिका निभाई।

c. आंदोलन ने बंगाल के किसानों को न तो अधिक प्रभावित किया और न ही वे इसमें शामिल हुए।

d. यह आंदोलन बंगाल तक ही सीमित रहा।

20. स्वदेशी की भावना से ओतप्रोत भारत के चरमपंथी राष्ट्रवादी आंदोलन काल के सन्दर्भ में, नीचे दिए गए कथनों में से कौन सा सत्य नहीं है? IAS

a. लियाकत हुसैन ने बारीसाल के मुस्लिम किसानों के आंदोलन में उनका नेतृत्व किया।

b. 1898 में राष्ट्रीय शिक्षा की योजना सतीश चंद्र मुख़र्जी द्वारा तैयार की गयी।

c. बंगाल नेशनल कॉलेज की स्थापना 1906 में हुई जिसके प्रधानाचार्य अरविन्द घोष थे।

d. टैगोर ने आत्मशक्ति की उपासना का उपदेश दिया, जिसका मुख्य उद्देश्य गावों का आर्थिक और सामजिक पुनरुद्धार करना था.

21. भारतियों के विरोध के कारण बंगाल को फिर से कब एकीकृत किया गया? UKPCS

a. 1905

b. 1911

c. 1947

d. 1971

22. 1905 में लार्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल का विभाजन कब तक बना रहा? IAS

a. प्रथम विश्व युद्ध तक, जिसमें अंग्रेजों को भारतीय सैनिकों की आवश्यकता पड़ी और विभाजन समाप्त किया गया।

b. सम्राट जॉर्ज पंचम द्वारा दिल्ली में 1911 के शाही दरबार में कर्जन के अधिनियम को निराकृत किये जाने तक।

c. महात्मा गांधी द्वारा सविनय अवज्ञा आंदोलन आरम्भ करने तक।

d. भारत के 1947 में हुए विभाजन तक, जब पूर्वी बंगाल पूर्वी पाकिस्तान बन गया।

23. मद्रास में स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था? UPPCS

a. श्री निवास शास्त्री

b. राजगोपालाचारी

c. चिदंबरम पिल्लई

d. चिंतामणि

24. निम्नलिखित में से किसने स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व दिल्ली में किया था? UPPCS

a. बाल गंगाधर तिलक ने

b. अजित सिंह ने

c. लाला लाजपत राय ने

d. सैयद हैदर रज़ा ने

25. निम्नलिखित वर्गों में कौन 1905 के स्वदेशी आंदोलन से मुख्यतः अप्रभावित रहा? BPSC

  1. महिलायें

2. कृषक

3. मुसलमान

4. बुद्धिजीवी

a. 1, 2

b. 1, 2 , 3

c. 2, 3

d. 1, 4

26. निम्नांकित में से किस आंदोलन के दौरान ‘वनदे मातरम’ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का शीर्षक गीत बन गया? UPPCS / UKPCS

a. स्वदेशी आंदोलन

b. चम्पारण सत्याग्रह

c. रौलेट एक्ट विरोधी आंदोलन

d. असहयोग आंदोलन

ANSWER: – (1)b   (2)b   (3)b   (4)b   (5)b   (6)a   (7)a   (8)a   (9)c   (10)b   (11)d  (12)c   (13)a   (14)c   (15)a   (16)d   (17)a    (18)c     (19)d    (20)a    (21)b   (22)b   (23)c    (24)a   (25)c   (26)d 

Check Out These Related Posts

बिहार : एक परिचय

1. पटना को प्रांतीय राजधानी बनाया था - BPSC 1996 a. शेरशाह ने b. अलाउद्दीन हुसैन शाह ने c. इब्राहिम लोदी ने d. राजकुमार अजीम ने 2. बिरसा मुंडा के गुरु कौन थे? BPSC 1995 a. स्वामी सहजानंद b. आनंद पांडेय c. जात्रा भगत d. एम. एन. राय 3. बिहार पर बख्तियार खिलजी के हमले का...

read more

खिलजी वंश

निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है ? UPPCS 2018 रियासत शासक a. देवगिरी शंकर देव b. वारंगल - रामचंद्र देव c. होयसल वीर बल्लाल d. मदुरा वीर पंड्या 2. 1306 ई. सन के बाद अलाउद्धीन खिलजी के समय में दिल्ली के सुल्तान तथा मंगोलों के बीच सीमा क्या थी ? UPPCS 2014...

read more

लोदी वंश

इनमें कौन गुलाम वंश का नहीं था ? UK Lower 2010 a. बलबन b. इल्तुतमिश c. कुतुबद्दीन ऐबक d. इब्राहिम लोदी 2. निम्नलिखित वंशों ने किस क्रम में दिल्ली पर शासन किया था ? नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए - UPPCS 2012 खिलजी 2.लोदी 3.सैयद 4.गुलाम कूट : a. 1, 2, 4, 3 b. 1, 2, 3,...

read more

0 Comments

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play interactive quizzes to test your knowledge & quickly learn more thing easily.