- भारत में उपनिवेशी शासनकाल में ‘होम चार्जेज’ भारत से संपत्ति दोहन का महत्वपूर्ण अंग थे. निम्नलिखित में से कौन सी निधि/निधियां ‘होम चार्जेज’ की संघटक थी? (IAS)
1. लन्दन में इंडिया ऑफिस के भरण- पोषण के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली निधि
2. भारत में कार्यरत अंग्रेज कर्मचारियों के वेतन तथा पेंशन देने हेतु प्रयोग में लायी जाने वाली निधि
3. भारत के बाहर हुए युद्धों को लड़ने में अंग्रेजों द्वारा प्रयोग में लायी जाने वाली निधि
निम्नलिखित कुटों के आधार पर सही उत्तर चुनें।
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 2
(C) केवल 2 और 3
(D) सभी
2. शब्द ‘इम्पीरियल प्रेफरेंस’ का प्रयोग किया जाता था. (IAS)
(A) भारत में ब्रिटिश आयातों पर दी गयी विशेष रियायतों के लिए
(B) ब्रिटिश नागरिकों द्वारा किये जा रहे प्रजातीय भेदभाव के लिए
(C) ब्रिटिश हित के लिए किये जा रहे भारतीय हित के दमन के लिए
(D) भारतीय रियासतों के ब्रिटिश पोलिटिकल एजेंडों को दी जा रही तरजीह के लिए
3. इस्तमरारी बंदोबस्त किसने लागू किया? (UPPCS)
(A) वेलेस्ली
(B) वारेन हेस्टिंगस
(C) लार्ड कार्नवालिस
(D) लार्ड डफरिन
4. ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में उद्योगों का कोई स्वतंत्र विकास नहीं हुआ. इसका कारण था – (IAS)
(A) भारी उद्योगों का अभाव
(B) विदेशी पूंजी की कमी
(C) प्राकृतिक संसाधनों की कमी
(D) धनिक वर्ग द्वारा भू संपत्ति में निवेश करने को तरजीह दिया जाना
5. स्थायी बंदोबस्त किससे किया गया? (MPPCS)
(A) जमींदारों से
(B) किसानों से
(C) मजदूरों से
(D) व्यापारियों से
6. किसके प्रशासन काल में स्थायी बंदोबस्त प्रारम्भ किया गया था? (MPPCS, UPPCS, UKPCS)
(A) वारेन हेस्टिंग्स
(B) लार्ड कार्नवालिस
(C) सर जॉन शोर
(D) लार्ड वेलेस्ली
7. लार्ड कार्नवालिस का स्थायी बंदोबस्त लागू किया गया – (UPPCS)
(A) 1787 में
(B) 1789 में
(C) 1790 में
(D) 1793 में
8. 1793 में लार्ड कार्नवालिस की भू व्यवस्था प्रणाली लागू होने के बाद क़ानूनी विवादों की प्रवृति में बढ़ोतरी देखी गयी थी. निम्नलिखित प्रावधानों में से किस एक को सामान्यतया इसके कारण के रुप में जोड़कर देखा जाता है? (IAS)
(A) रैयत की तुलना में जमींदार की स्थिति को अधिक सशक्त बनाना
(B) ईस्ट इंडिया कंपनी को जमींदारों का अधिपति बनाना
(C) न्यायिक पद्धति को अधिक कार्यकुशल बनाना
(D) उपयुक्त में से कोई नहीं
9. चिरस्थायी बंदोबस्त, 1973 के अंतर्गत जमींदारों से अपेक्षा की गयी थी कि वे खेतिहरों को पट्टा जारी करेंगे। अनेक जमींदारों ने पट्टा जारी नहीं किये। इसके कारण था – (IAS)
(A) जमींदारों के ऊपर किसानों का विश्वास था
(B) जमींदारों के ऊपर कोई सरकारी नियंत्रण नहीं था
(C) यह ब्रिटिश सरकार की जिम्मेदारी थी
(D) खेतिहरों की दिलचस्पी पट्टा प्राप्त करने में नहीं थी
10. बिहार में परमानेंट सेटलमेंट लागू करने का कारण था. (BPSC 48th – 52nd)
(A) जमींदारों का जमींदारों पर अधिकार न रहना
(B) जमींदारों के लिए जमीन पर वंश परम्परागत अधिकार को स्वेच्छा से हस्तांतरित करने का अधिकार
(C) भू-राजस्व का राजस्व निर्णय करना
(D) जमींदारी प्रथा का निर्मूलन
11. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये। _______ में बंगाल और बिहार में भूमि पर किरायेदारों के अधिकारों को बंगाल किरायेदारी अधिनियम द्वारा दिया गया था. (BPSC 56th- 59th)
(A) 1885
(B) 1886
(C) 1889
(D) 1900
12. सर टॉमस मुनरो भू – राजस्व बंदोबस्त से सम्बद्ध हैं. (UPPCS)
(A) स्थायी बंदोबस्त
(B) महालवाड़ी बंदोबस्त
(C) रैयतवाड़ी बंदोबस्त
(D) इनमे से कोई नहीं
13. मद्रास के रैयतवाड़ी बंदोबस्त से कौन सम्बंधित रहा था? (UPPCS)
(A) मेलकॉम
(B) मेटकॉफ
(C) टॉमस मुनरो
(D) एल्फिंस्टन
14. अंग्रेजों ने रैयतवाड़ी बंदोबस्त कहाँ लागू किया था? (IAS, UPPCS, JHPCS)
(A) बंगाल प्रेसीडेंसी
(B) मद्रास प्रेसीडेंसी
(C) बम्बई प्रेसीडेंसी
(D) मद्रास और बम्बई प्रेसीडेंसी
15. ब्रिटिश व्यवस्था में रैयतवाड़ी भू – राजस्व संग्रह प्रचलित था. (UPPCS)
(A) उत्तरी भारत में
(B) पूर्वी भारत में
(C) पश्चिमी भारत में
(D) दक्षिणी भारत में
16. रैयतवाड़ी बंदोबस्त के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये। (IAS)
1. किसानों द्वारा लगन सीधे सरकार को दिया जाता था
2. सरकार रैयत को पट्टे देती थी
3. कर लगाने के पूर्व भूमि का सर्वेक्षण और मूल्य निर्धारण किया जाता था
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सही है?
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 2
(C) 1, 2 और 3
(D) इनमे से कोई नहीं
17. दादा भाई नौरोजी द्वारा ‘प्रतिपादित अपवाह’ सिद्धांत की सही परिभाषा नीचे के किस कथन में आती है? (IAS)
(A) देश के संसाधनों का उपयोग ब्रिटेन के हित में किया जा रहा था
(B) भारत की राष्ट्रिय सम्पदा का एक भाग अथवा कुल वार्षिक उत्पाद ब्रिटेन को निर्यात कर दिया जाता था जिसके लिए भारत को कोई वास्तविक प्रतिफल नहीं मिलता था.
(C) साम्राज्यवादी शक्ति के संरक्षण में ब्रिटिश उद्योपतियों को भारत में निवेश के अवसर दिए जाते थे
(D) भारत में ब्रिटिश सामानों का आयत किया जाता था और यों देश को दिन प्रतिदिन अधिकाधिक गरीब बनाया जाता था
18. अंग्रेजों के शासनकाल में भारत के ‘आर्थिक दोहन’ के सिद्धांतों को किसने प्रतिपादित किया? (UPPCS)
(A) एम. एन. राय
(B) जयप्रकाश नारायण
(C) राम मनोहर लोहिया
(D) दादा भाई नौरोजी
19. निम्नलिखित में से कौन भारत के उपनिवेशवाद का/के आर्थिक आलोचक था/थे. (IAS)
1. दादा भाई नौरोजी
2. जी. सुब्रह्मण्य अय्यर
3. आर. सी. दत्त
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनें.
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 2
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
20. निम्नलिखित में से कौन दादा भाई नौरोजी के उत्सारण (निकास) सिद्धांत में विश्वास नहीं करता था? (IAS)
(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) आर. सी. दत्त
(C) एम. जी. रानाडे
(D) सर सैयद अहमद खान
21. ब्रिटिश शासन के समय अर्थव्यवस्था को खोखला करने (economic drain) के सिद्धांत के बारे में पुस्तक किसने लिखी थी? (UPPCS)
(A) लाला लाजपत राय
(B) महात्मा गाँधी
(C) पंडित जवाहर लाल नेहरू
(D) दादा भाई नौरोजी
22. ‘पावर्टी एंड द अनब्रिटिश रुल इन इंडिया’ नामक पुस्तक किसने लिखी? (UPPCS)
(A) अमर्त्य कुमार सेन
(B) रमेश चंद्र दत्त
(C) गोपाल कृष्ण गोखले
(D) दादा भाई नौरोजी
23. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये। दादा भाई नौरोजी के भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को सर्वाधिक प्रभावी देन थी कि – (IAS)
1. उन्होंने इस बात को अभिव्यक्त किया कि ब्रिटेन, भारत का आर्थिक शोषण कर रहा है
2. उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों की व्याख्या की और भारतीयों में आत्म-विश्वास जगाया
3. उन्होंने सभी सामाजिक बुराइयों के निराकरण की आवश्यकता पर सर्वोपरि जोर दिया
उपयुक्त में से कौन सा कथन सही है?
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) सभी
24. किसने यह विचार किया था कि भारत में ब्रिटिश आर्थिक नीति घिनौनी है? (UKPCS)
(A) बी. जी. तिलक
(B) दादा भाई नौरोजी
(C) कार्ल मार्क्स
(D) एडम स्मिथ
25. भारत में प्रथम रेल लाइन निम्नलिखित में से किसने बिछवाई थी? (SSC)
(A) विलियम डडले
(B) रोजर स्मिथ
(C) जॉर्ज क्लार्क
(D) वारेन हेस्टिंग्स
26. वर्ष 1853 में लार्ड डलहौजी ने जो पहली टेलीग्राफ लाइन शुरू की थी, वह किनके बीच थी? (SSC)
(A) बम्बई और ठाणे
(B) कलकत्ता और मद्रास
(C) बम्बई और आगरा
(D) कलकत्ता और आगरा
27. भारत में ब्रिटिश भू राजस्व प्रणाली का निम्नलिखित में से किसने अधिक लाभ प्राप्त किया? (SSC)
(A) बटाईदार
(B) किसान
(C) जमींदार
(D) कृषि मज़दूर
28. अंग्रेजी शासनकाल में कौन सा क्षेत्र अफ़ीम उत्पादन के लिए मशहूर था? (47th BPSC)
(A) बिहार
(B) दक्षिण भारत
(C) गुजरात
(D) असम
29. 18वीं शताब्दी में बंगाल में वस्त्र उद्योग के पतन के लिए उत्तरदायी कारण था. (46th BPSC)
(A) उत्त्पादन की गुणवत्ता के कमी
(B) कच्चे माल की अनुपलब्धता
(C) ब्रिटेन को निर्यात करने वाले माल पर उच्च तटकर
(D) कारीगरों की अनुपलब्धता
30. नील कृषकों की दुर्दशा पर लिखी गयी पुस्तक ‘नील दरपान के लेखक कौन हैं? (42nd BPSC)
(A) बंकिमचंद्र चटर्जी
(B) दीनबंधु मित्र
(C) शरतचंद्र चटर्जी
(D) रवीन्द्रनाथ टैगोर
31. अंग्रेजों द्वारा सर्वप्रथम कहवा बागान लगाए गए थे. (UPPCS 2004)
(A) चिकमंगलूर जनपद में
(B) कुर्ग जनपद में
(C) नीलगिरि जनपद में
(D) वायनाड जनपद में
32. भारत में प्रथम रेल लाइन का निर्माण किन नगरों के बीच हुआ? (MPPCS, UPPCS)
(A) हावड़ा और श्रीरामपुर
(B) बम्बई और ठाणे
(C) मद्रास और गुंटूर
(D) दिल्ली और आगरा
33. भारत में उपनिवेशी काल में ह्विटली आयोग, 1929 का उद्देश्य था. (UPSC)
(A) और आगे राजनितिक सुधारों के लिए भारत के क्षमता का परीक्षण
(B) श्रमिकों की मौजूदा परिस्थितियों पर सिफारिशें प्रस्तुत करना
(C) भारत में वित्तीय सुधारों के लिए परियोजना तैयार करना
(D) भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए विस्तृत पद्यति विकसित करना
34. भारत में भारतीयों द्वारा 1881 में स्थापित हुआ तथा उनके प्रबंधन में चलने वाला सीमित देयता का का प्रथम बैंक था. (UPSC)
(A) हिन्दुस्तान कमर्शियल बैंक
(B) अवध कमर्शियल बैंक
(C) पंजाब नेशनल बैंक
(D) पंजाब एन्ड सिंध बैंक
35. ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में उद्योगों का कोई स्वतंत्र विकास नहीं हुआ. इसका कारण था – (UPSC)
(A) भारी उद्योगों का अभाव
(B) विदेशी पूंजी की कमी
(C) प्राकृतिक संसाधनों की कमी
(D) धनिक वर्ग द्वारा भू संपत्ति में निवेश करने को प्राथमिकता देना
36. सुमेलित कीजिये।
सूची 1 सूची 2
(B) स्थायी बंदोबस्त — 1. कार्नवालिस, चार्ल्स ग्रांट, जॉन शोर
(C) रैयतवाड़ी व्यवस्था — 2. कैप्टन रीड, टॉमस मुनरो, एल्फिंस्टन
(D) महलवाड़ी व्यवस्था — 3. होल्ट मैकेंजी, मार्टिन बर्ड
कूट :- A B C
(A) 1 2 3
(B) 2 1 3
(C) 1 3 2
(D) 2 3 1
37. भारत में प्रथम रेलवे लाइन किस गवर्नर जनरल के समय बिछाई गयी थी? (BPSC 48th – 52nd)
(A) लार्ड डलहौजी
(B) लार्ड कर्जन
(C) लार्ड वेलेस्ली
(D) लार्ड लिटन
38. निम्नलिखित में से किसने भारत के अंग्रेजी उपनिवेश नियंत्रण की आलोचना में ‘अनब्रिटिश’ (unbritish) पदावली का उपयोग किया था? (UPSC)
(A) आनंद मोहन बोस
(B) बदरुद्दीन तैयबजी
(C) दादा भाई नौरोजी
(D) फिरोज़शाह मेहता
ANS:- 1.b 2.a 3.c 4.a 5.a 6.b 7.d 8.d 9.b 10.b 11.a 12.c 13.c 14.d 15.d 16.c 17.b 18.d 19.d 20.d 21.d 22.d 23.a 24.c 25.c 26.d 27.c 28.a 29.c 30.b 31.d 32.b 33.b 34.b 35.a 36.a 37.a 38.c
0 Comments