- निम्नलिखित में से कौन सी शैल कुडप्पा शैल-समूह से सम्बंधित है?
(A) चम्पानेर
(B) पापाघनी
(C) सेमरी
(D) सासेर
2. खनिज संसाधन की दृष्टि से भारत का सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र है.
(A) विंध्यन
(B) दक्कन ट्रैप
(C) धारवाड़
(D) बुंदेलखंड नीस
3. भारत में कोयला उत्पन्न करने वाला भौमिकीय समूह है.
(A) धारवाड़
(B) विंध्यन
(C) गोंडवाना
(D) कुड़प्पा
4. भारत में कैम्ब्रियन-पूर्व महाकल्प की चट्टानें अधिकांशतः पायी जाती हैं.
(A) शिवालिक में
(B) पश्चिमी घाट में
(C) अरावली में
(D) गोंडवाना क्रम में
5. हिमालय एवं गिरिपाद के सहारे भूकम्पों की सर्वोत्तम व्याख्या की जाती है.
(A) प्लेट विवर्तनिकी के सन्दर्भ में
(B) हिमालय की युवावस्था के सन्दर्भ में
(C) कमज़ोर चट्टानों के सन्दर्भ में
(D) प्लेटों के अभिसरण के सन्दर्भ में
6. भारत में विद्यमान निम्नलिखित भू-वैज्ञानिक संरचनाओं का प्राचीनतम से नवीनतम की ओर सही क्रम क्या है?
(A) कुड़प्पा – धारवाड़ – गोंडवाना – विंध्यन
(B) धारवाड़ – कुडप्पा – गोंडवाना – विंध्यन
(C) विंध्यन – गोंडवाना – धारवाड़ – कुड़प्पा
(D) धारवाड़ – कुडप्पा – विंध्यन – गोंडवाना
7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(A) कोंकण तट समुद्रातिक्रमण से प्रभावित है.
(B) विन्ध्याचल पर्वत शृंखला की रचना मुख्यतः शैल और चूना पत्थर से हुई है.
(C) अरावली पर्वतमाला उत्तर के वृहद मैदान से महान सीमा भ्रंश द्वारा पृथक होती है.
(D) शिवालिक और गंगा द्रोणी के बीच की सीमा सीमान्त भ्रंश के नाम से जानी जाती है.
8. मध्य भारत में झीलकृत और ज्वारनदमुख कृत शिलायें कहलाती हैं.
(A) बाघपात्र
(B) लमेटापात्र
(C) बांगड़पात्र
(D) खादरपात्र
9. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(A) तालचीर क्रम की चट्टानें हिमाच्छादन से प्रभावित हैं.
(B) मुख्य केंद्रीय उत्क्रम भ्रंश लघु हिमालय को वृहत हिमालय से पृथक करता है.
(C) हिमाच्छादन के सबसे प्राचीन प्रमाण विंध्यन क्रम से सम्बंधित हैं.
(D) अरावली और विंध्यन पर्वतमालाओं का सम्मिलन स्थान मुख्य सीमांत भ्रंश है.
10. भारत में प्री-कैम्ब्रियन चट्टानों के सम्बन्ध में निम्नांकित में से कौन सा असत्य है?
(A) ये अत्यधिक रूपान्तरित हो चुकी हैं.
(B) इनमें जीवाश्मों के अवशेष नहीं मिलते हैं.
(C) ये अत्यधिक वलित रुप में हैं.
(D) नीस, शिष्ट, ग्रेनाइट, चर्ट आदि इन चट्टानों के उदहारण हैं.
11. भारत में गोंडवाना चट्टानों के सम्बन्ध में निम्न कथनों का अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
- गोंडवाना चट्टानों का निर्माण परा-विंध्यन युग में हुआ.
- यह देश में सबसे पुरानी परतदार चट्टानें हैं.
- ये अत्यंत ही धात्विक चट्टानें हैं.
- इनमें कोयला का वृहत जमाव है.
(A) 1 और 4
(B) 1 और 3
(C) 2 और 4
(D) 3 और 4
12. भू – वैज्ञानिक संरचना की दृष्टि से मेघालय है.
(A) शिवालिक की तरह
(B) नागा-पटकोई पहाड़ियों की तरह
(C) अरावली पर्वतमाला की तरह
(D) छोटा नागपुर और दक्कन पठार की तरह
13. आद्यकल्प में भारत में पहली ज्वालामुखी क्रिया घटित हुई।
(A) बिहार की राजमहल पहाड़ियों पर
(B) बिहार की डालमा पहाड़ियों पर
(C) राजस्थान की अरावली पहाड़ियों पर
(D) बिहार की कैमूर पहाड़ियों पर
14. निम्न में कौन सा भू – वैज्ञानिक युग दक्षिणी भारत से बिलकुल भी सम्बंधित नहीं है?
(A) एजोइक
(B) सीनोजोइक
(C) पेलियोजोइक
(D) फेनरोजोइक
15. गोंडवाना क्रम की चट्टानें पायी जाती हैं.
(A) नर्मदा घाटी में
(B) दामोदर घाटी में
(C) सोन घाटी में
(D) सम्पूर्ण दक्षिणी भारत में
16. दक्कन ट्रैप के सम्बन्ध में कौन सा कथन असत्य है?
(A) इसकी रचना दरारी उदभेदन से हुई है.
(B) इसकी रचना दरारी और केंद्रीय उदभेदन से हुई है.
(C) दक्कन ट्रैप की उत्पत्ति क्रिटेशियस काल के अंतिम चरण में हुई.
(D) इसकी रचना मुख्यतः बेसाल्ट से हुई है.
17. कालानुक्रम के आधार पर निम्नांकित का सही क्रम है.
1. अरावली
2. पूर्वी घाट
3. दक्कन ट्रैप
4. हिमालय
(A) 4, 2, 3, 1
(B) 1, 2, 3 ,4
(C) 2, 1, 3, 4
(D) 3, 1, 2, 4
18. धारवाड़ क्रम की चट्टानों का सबसे अच्छा उदाहरण है.
(A) दिल्ली श्रेणी
(B) चित्रदुर्ग और शिमोगा
(C) नल्लामलाई श्रेणी
(D) शिमला और स्पीति
19. गोंडवानालैंड के टूटने का क्रम प्रारम्भ हुआ.
(A) परमियन युग में
(B) जुरैसिक युग में
(C) क्रिटेसियस युग में
(D) ट्रायसिक युग में
ANS. – (1) B (2) C (3) C (4) C (5) D (6) D (7) D (8) B (9) D (10) C (11) A (12) D (13) B (14)D (15) B (16) A (17) B (18) B (19) B
0 Comments