मौर्य साम्राज्य

1. कौटिल्य का अर्थशास्त्र है, एक – LAS

a. चंद्रगुप्त मौर्य के संबंध में नाटक

b. आत्मकथा

c. चंद्रगुप्त मौर्य का इतिहास

d. शासन के सिद्धांतों की पुस्तक

2. चाणक्य का अन्य नाम क्या था? IAS

a. भट्टस्वामी

b. विष्णुगुप्त

c. राजशेखर

d. विशाखदत्त

3. कौटिल्य प्रधानमंत्री थे – UPPCS

a. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के

b. अशोक के

c. चंद्रगुप्त मौर्य के

d. राजा जनक के

4. निम्न में से किसने ‘सैंड्रोकोट्स ‘ (चंद्रगुप्त मौर्य ) और सिकंदर महान की भेंट का उल्लेख किया है ? UPLower

a. प्लिनी

b. जस्टिन

c. स्ट्रैबो

d. मेगास्थनीज

5. सैंड्रोकोट्स से चंद्रगुप्त मौर्य की पहचान किसने की? BPSC

a. विलियम जोंस

b. वी . स्मिथ

c. आर . के . मुखर्जी

d. डी. आर. भंडारकर

6. यूनानी लेखक जस्टिन द्वारा किसे सैंड्रोकोट्स ‘ कहा गया था ? Uttarakhand PCS

a. चंद्रगुप्त मौर्य

b. चंद्रगुप्त प्रथम

c. चंद्रगुप्त द्वितीय

d. समुन्द्रगुप्त

7. जिसके ग्रंथ मे चंद्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन हुआ है ,वह है – BPSC

a. भास

b. शूद्रक

c. विशाखादत्त

d. अश्वघोष

8. निन्मलिखित में कौन-सा सबसे पुराना राजवंश है? Uttarakhand Lower

a. गुप्त

b. मौर्य

c. वर्धन

d. कुषाण

9. प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया था – UP Lower

a. कनिष्क द्वारा

b. हर्ष द्वारा

c. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा

d. समुर्द्गुप्त मौर्य द्वारा

10. अभिलेख, जिससे यह प्रमाणित होता है कि चर्द्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत पर था, है –BPSC/UPPCS

a. कलिंग शिलालेख

b. अशोक का गिरनार शिलालेख

c. रूद्रदामन का जुनागढ़ शिलालेख

d. अशोक का सोपारा शिलालेख

11. मालवा, गुजरात एवम महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीता ? UPPCS

a. हर्ष

b. स्कंदगुप्त

c. विक्रमादित्य

d. चंद्रगुप्त मौर्य

12. निम्नलिखित में से किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय प्राप्त की थी ? BPSC

a. अशोक

b. चंद्रगुप्त

c. बिंदुसार

d. कुणाल

13. बुलंदीबाग प्राचीन स्थान था – UPPCS

a. कपिलवस्तु

b. पाटलिपुत्र का

c. श्रावस्ती का

d. वाराणसी

14. किस प्राचीन नगर के अवशेष कुम्रहार स्थल से प्राप्त हुए है? UPPCS

a. वैशाली

b. पाटलिपुत्र

c. कपिलवस्तु

d. श्रावस्ती

15. पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त का महल मुख्यतः बना था? BPSC

a. ईंटो का

b. पत्थर का

c. लकड़ी का

d. मिट्टी का

16. किसके शासनकाल में डायमेकस भारत आया था ? UP Lower

a. चंद्रगुप्त मौर्य

b. बिंदुसार

c. अशोक

d. कनिष्क

17. निम्नांकित में से किसकी तुलना मैक्यवैली के ‘प्रिंस’ से की जा सकती है ? UPPCS

a. कालिदास का ‘मालविकाग्निमित्रम’

b. कौटिल्य का ‘अर्थशास्त्र ‘

c. वात्स्यायन का ‘कामसूत्र ‘

d. तिरुवल्लुवर का ‘तिरुक्कुरल ‘

18. कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ में किस पहलु पर प्रकाश डाला गया है ? BPSC

a. आर्थिक जीवन

b. राजनितिक नीतियां

c. धार्मिक जीवन

d. सामाजिक जीवन

19. निम्नलिखित में से राज्य के सप्तांग सिद्धांत के अनुसार, राज्य का सांतवा अंग कौन-सा था ? UPPCS

a. जनपद

b. दुर्ग

c. मित्र

d. कोष

20. निम्नलिखित में से किस स्त्रोत में अशोक के राज्यकाल में तृतीय बौद्ध संगीति होने का उल्लेख मिलता है ? UPPCS

1. अशोक के अभिलेख

2. दीपवंश

3. महावंश

4. दिव्यावदान

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –

a. 1, 2

b. 2, 3

c. 3, 4

d. 1, 4

21. अशोक के शासनकाल में बौद्ध सभा किस नगर में आयोजित की गई थी ? BPSC

a. मगध

b. पाटलिपुत्र

c. समस्तीपुर

d. राजगृह

22. निम्नलिखित मौर्य शासक बौद्ध धर्म के अनुयायी थे ? Chhattisgarh PCS

1. चंद्रगुप्त

2. अशोक

3. बिंदुसार

4. दशरथ

सही उत्तर चुनिए –

a. 1 एवं 2

b. 2 एवं 3

c. 3 एवं 4

d. 2 एवं 4

e. 1 एवं 3

23. रज्जुक थे – UPPCS

a. चोल राज्य में व्यापारी

b. मौर्य शासन में अधिकारी

c. गुप्त साम्राज्य में सामंत वर्ग

d. शक सेना में अधिकारी

24. सार्थवाह किसे कहते थे ? UPPCS

a. दलालों को

b. व्यापारियों के काफिलो को

c. महाजनों को

d. तीर्थयात्रियों को

25. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारी मौर्य प्रशासन का भाग नहीं था ? RAS/RTS

a. अग्रहारिक

b. युक्त

c. प्रादेशिक

d. राजुक

26. सारनाथ स्तंभ का निर्माण किया था – UP Lower

a. हर्षवर्धन ने

b. अशोक ने

c. गौतम बुद्ध ने

d. कनिष्क ने

27. निम्नलिखित में से किसे सर्वश्रेष्ठ स्तूप मानते हैं ? UPPCS

a. अमरावती

b. भरहुत

c. सांची

d. सारनाथ

28. सांची का स्तूप किस शासक ने बनवाया था ? UPPCS

a. बिंबिसार

b. अशोक

c. हर्षवर्धन

d. पुष्यमित्र

29. सूची-I को सूची -II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –UPPCS

सूची-I सूची-II

(स्थान) (स्मारक /भग्नावशेष )

A. कौशाम्बी 1. धमेख स्तूप

B. कुशीनगर 2. घोषिताराम मठ

C. सारनाथ 3. रानाभर

D. श्रावस्ती 4. सहेत – महेत

कूट :

a. A-2 B-1 C-3 D- 4

b. A-4 B-3 C-2 D-1

c. A-2 B-3 C-1 D-4

d. A-4 B-2 C-1 D-3

30. तीर्थयात्रा के समय सम्राट अशोक निम्नलिखित स्थानों पर गए |उन्होंने किस मार्ग का अनुगमन किया ? UPPCS

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

1. गया

2. कपिलवस्तु

3. कुशीनगर

4. लुंबिनी

5. सारनाथ

6. श्रावस्ती

a. 1, 2, 3, 4, 5 तथा 6

b. 1, 3, 4, 2, 5 तथा 6

c. 4, 5, 6, 3, 2 तथा 1

d. 4, 2, 1, 5, 6 तथा 3

31. अशोक के शिलालेखों में प्रयुक्त भाषा है – BPSC

a. संस्कृत

b. प्राकृत

c. पाली

d. हिंदी

32. निम्नांकित में से कौन-सा अशोककालीन अभिलेख ‘ खरोष्ठी ‘ लिपि में है ? Chhattisgarh PCS

a. कलसी

b. गिरनार

c. शाहबाजगढ़ी

d. मेरठ

33. गुजर्रा लघु शिलालेख, जिसमें अशोक का नामोल्लेख किया गया है, कहांं स्थित है? UP Lower

a. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में

b. मध्य प्रदेश के दतिया जिले में

c. राजस्थान के जयपुर जिले में

d. बिहार के चंपारण जिले में

34. अशोक का रुम्मिनदेई स्तंभ सम्बंधित है- UPPCS

a. बुद्ध के जन्म से

b. बुद्ध के ज्ञान-प्राप्ति से

c. बुद्ध के प्रथम उपदेश से

d. बुद्ध के शारीर-त्याग से

35. निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमे अशोक का नामोल्लेख हुआ है? UPPCS

a. गुजर्रा में

b. अहरौरा में

c. ब्रह्मगिरी में

d. सारनाथ में

36. निम्नलिखित अभिलेखों में से किस लेख में ‘अशोक’ नाम उल्लिखित है? RAS/RTS

a. भाब्रू अभिलेख

b. तेरहवां शिलालेख

c. रुम्मिनदेई स्तंभ लेख

d. मास्की का लघु शिलालेख

37. निम्नलिखित में से किस एक अभिलेख में अशोक के व्यक्तिगत नाम का उल्लेख मिलता है? IAS

a. कालसी

b. रुम्मिनदेई

c. विशिष्ट कलिंग राज्यादेश

d. मास्की

38. निम्नलिखित वक्तव्यों में कौन-सा एक वक्तव्य अशोक के प्रस्तर स्तंभों के बारे में गलत है ? IAS

a. इन पर बढ़िया पॉलिश है

b. ये अखंड है

c. स्तंभों का शैफ्ट शुंंडाकार है

d. ये स्थापत्य संरचना के भाग है

39. अभिलेखों में किस शासक का उल्लेख ‘पियद्स्सी’ एवं ‘देवानामप्रिय’ के रूप में किया गया है? MPPCS

a. चंद्रगुप्त मौर्य

b. अशोक

c. समुद्रगुप्त

d. हर्षवर्धन

40. अशोक का अपने शिलालेखों से सामान्यतः जिस नाम से उल्लेख हुआ है, वह है – IAS

a. चक्रवर्ती

b. धर्मदेव

c. धर्मकीति

d. प्रियदर्शी

41. प्राचीन भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी एक लिपि दाईं ओर से बाईं ओर लिखी जाती थी? IAS

a. ब्राह्मी

b. नंदनागरी

c. शारदा

d. खरोष्ठी

42. वह स्थान, जहां प्राक् अशोक ब्राह्मी लिपि का पता चला है- UPPCS

a. नागार्जुनकोंडा

b. अनुराधापुर

c. ब्रह्मगिरी

d. मास्की

43. टालेमी फिलाडेल्फ्स, जिसके साथ अशोक के राजनय संबंध थे, कहाँ का शासक था?UPUDA/LDA

a. साइरोन

b. मिस्र

c. मकदूनिया

d. सीरिया

44. निम्न में से अशोक के किस अभिलेख में पारंपरिक अवसरों पर पशु बलि पर रोक लगाई गई है, ऐसा लगता है की यह पाबंदी पशुओं के वध पर थी? RAS/RTS

a. शिला अभिलेख I

b. स्तंभ अभिलेख V

c. शिला अभिलेख IX

d. शिला अभिलेख XI

45. निम्नलिखित में से किस राज्य का उल्लेख अशोक के अभिलेखों में नहीं है? UPPCS

a. चोल

b. पाण्ड्य

c. सतियपुत

d. सातवाहन

46. अशोक के जो प्रमुख शिलालेख (Rock Edicts) संगम राज्य के विषय में हमें बताते हैं, उनमें सम्मिलित हैं – IAS

a. I और X शिलालेख

b. I और XI शिलालेख

c. II और XIII शिलालेख

d. II और XIV शिलालेख

47. अशोक के निम्न अभिलेखों में से पूर्णरूपेेन धार्मिक सहिष्णुता के प्रति समर्पित कौन-सा अन्हीलेख है? UP Lower

a. शिलालेख XIII

b. शिलालेख XII

c. स्तंभलेख VII

d. भाब्रू लघु शिलालेख

48. कलिंग युद्ध का विवरण हमें ज्ञात होता है- UPPCS

a. 13वें शिलालेख द्वारा

b. रुम्मिनदेई स्तंभ लेख द्वारा

c. ह्वेनसांग के विवरण द्वारा

d. प्रथम लघु शिलालेख द्वारा

49. कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षतियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख (Rock Edicts) में है? IAS

a. शिलालेख 1

b. शिलालेख 2

c. शिलालेख 12

d. शिलालेख 13

50. उत्तराखंड में , सम्राट अशोक के शिलालेखों की एक प्रति कहाँ मिली थी ?Uttarakhand UDA/LDA

a. नैनीताल

b. पौड़ी

c. टिहरी

d. कालसी

51. कालसी प्रसिद्ध है – UPLower

a. बौद्ध चैत्यों हेतु

b. फारसी सिक्कों के कारण

c. अशोक के शिलालेख के कारण

d. गुप्तकालीन मंदिरों हेतु

52. केवल वह स्तम्भ जिसमे अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है – BPSC

a. मास्की का लघु स्तम्भ

b. रुम्मिनदेई स्तम्भ

c. क्वीन स्तम्भ

d. भाब्रू स्तम्भ

53. मौर्य समाज का विभाजन सात वर्गों में विशेष तौर पर उल्लिखित है – UP Lower

a. कौटिल्य के अर्थशास्त्र

b. अशोक के शिलालेख में

c. पुराणों में

d. मेगस्थनीज की इंडिका में

54. निम्नलिखित में से किस स्त्रोत में उल्लिखित है कि प्राचीन भारत में दासता नहीं थी ?UPRO/ARO

a. अर्थशास्त्र

b. मुद्राराक्षस

c. मेगस्थनीज की इंडिका

d. वायुपुराण

55. मेगस्थनीज ने भारतीय समाज को कितनी श्रेणियोंं में विभाजित किया ? BPSC

a. चार

b. पांच

c. छ:

d. सात

56. किसके शासनकाल में मेगस्थनीज भारत आया ? UPPCS

a. अशोक

b. हर्षवर्धन

c. चंद्रगुप्त मौर्य

d. कुमारगुप्त

57. कथन(A) : मौर्यकालीन शासकों ने धार्मिक आधार पर भू – अनुदान नहीं दिया था |

कारण (R) : भू – अनुदान के विरुद्ध कृषकों ने विद्रोह किया | UPPCS

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –

a. (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R),(A) की सही व्याख्या है |

b. (A) तथा (R) दोनों सही है परन्तु (R),(A) की सही व्याख्या नहीं है |

c. (A) सही है , परन्तु (R) गलत है |

d. (A) गलत है , परन्तु (R) सही है |

58. कथन (A) : अशोक ने कलिंग को मौर्य साम्राज्य में शामिल कर लिया था |

कारण (R) : कलिंग दक्षिण भारत को जाने वाले स्थलीय एवं समुद्री मार्गों को नियंत्रित करता था |UPLower

सही उत्तर का चुनाव, नीचे दिए गए कूट के प्रयोग से करें –

a. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण है |

b. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है |

c. (A) सही है , परन्तु (R) गलत है|

d. (A) गलत है , परन्तु (R) सही है |

59. निम्नलिखित प्राचीन भारतीय अभिलेखों में से कौन – सा एक खाद्यान्न को देश नें संकटकाल में उपयोग हेतु सुरक्षित रखने के बारे में प्राचीनतम शाही आदेश है ? IAS

a. सोहगौरा ताम्रपत्र

b. अशोक का रुम्मिनदेई स्तंभलेख

c. प्रयाग प्रशस्ति

d. चन्द्र का महरौली स्तंभ शिलालेख

60. निम्नलिखित में से किस राजवंश के शासकों के सुदूर देशों जैसे सीरिया एवं मिस्र के साथ राजकीय संबंध थे ? UPPCS

a. चोल

b. गुप्तर्य

c. मौर्य

d. पल्लव

61. अशोक का समकालीन तुरामय कहाँ का राजा था ? UPPCS

a. मिस्र

b. कोरिया

c. मेसीडोनिया

d. सीरिया

62. ‘भाग’ एवं ‘बलि’ थे – UPPCS

a. सैनिक विभाग

b. राजस्व के स्रोत

c. धार्मिक अनुष्ठान

d. प्रशासकीय विभाग

63. मौर्य नरेशों के बारे में निम्न में से कौन – सा कथन सही है ? उन्होंने विकास किया था – UPPCS

a. संस्कृति , कला व साहित्य

b. सोने के सिक्के

c. प्रांतीय विभाजन

d. हिंदुकुश तक साम्राज्य

64. वर्तमान नगरपालिका प्रशासन का कौन – सा सारी मौर्य काल से जारी है ? RAS/RTS

a. नाप – तौल के बांटो का निरीक्षण

b. वस्तुओं की कीमतें निर्धारित करना

c. जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण

d. शिल्पकारों का संरक्षण

65. ‘इंडिका’ का लेखक कौन था ? MPPCS

a. प्लूटार्क

b. जस्टिन

c. हेरोडोटस

d. मेगस्थनीज

66. निम्नलिखित में से कौन स्त्रोत मौर्यों के नगर प्रशासन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है ? UPPCS

a. कौटिल्य का अर्थशास्त्र

b. मेगस्थनीज की इंडिका

c. विशाखदत्त का मुद्राराक्षस

d. अशोक का अभिलेख

67. वह स्त्रोत जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है , है – BPSC

a. दिव्यावदान

b. अर्थशास्त्र

c. इंडिका

d. अशोक शिलालेख

68. मौर्यकाल में टैक्स को छुपाने (चोरी) के लिए इनमें से क्या दण्ड दिया जाता था ? Jharkhand PCS

a. मृत्युदण्ड

b. सामानों की कुर्की (जब्ती )

c. कारावास

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

69. प्राचीन भारत के निम्नलिखित ग्रंथों में से किसमें पति द्वारा परित्याग पत्नी के लिए विवाह विच्छेद की अनुमति दी गईं है ? IAS

a. कामसूत्र

b. मानवधर्मशास्त्र

c. शुक्र नीतिसार

d. अर्थशास्त्र

70. गांवों के शासन को स्वायत्तशासी पंचायतों के माध्यम से संचालित करने की व्यवस्था का सूत्रपात किसने किया ? RAS/RTS

a. कुषाणों ने

b. द्र्विडो ने

c. आर्यों ने

d. मौर्यों ने

71. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों तथा वीरगाथाओं को कंठस्थ करना निम्नलिखित में से किसका व्यवसाय था ? IAS

a. श्रमण

b. परिव्राजक

c. अग्रहरिक

d. मागध

72. कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ के अनुसार , मौर्यकालीन न्याय व्यवस्था में निम्नलिखित न्यायालय अस्तित्व में थे – Chhattisgarh PCS

1. धर्ममहामात्र

2. धर्मस्थीय

3. रज्जुक

4. कंटकाशोधन

सही उत्तर चुनिए –

a. 1 एवं 2

b. 2 एवं 3

c. 1 एवं 3

d. 2 एवं 4

e. 1 एवं 4

73. मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र था – BPSC/Uttarakhand PCS

a. वैशाली

b. नालंदा

c. तक्षशिला

d. उज्जैन

74. ‘पंकोदकसन्निरोधे’ मौर्य प्रशासन द्वारा लिया जाने वाला जुर्माना था – RAS/RTS

a. पीने के पानी को गंदा करने पर

b. सड़क पर कीचड़ फैलाने पर

c. कूड़ा फेंकने पर

d. मंदिर को गंदा करने पर

75. निम्नलिखित में से कौन मौर्ययुगीन अधिकारी तौल – मान का प्रभारी था ? UPPCS

a. पौतवाध्यक्ष

b. पण्याध्यक्ष

c. सीताध्यक्ष

d. सुनाध्यक्ष

76. मौर्य मंत्रिपरिषद में से कौन राजस्व इकट्ठा करने से संबंधित था ? UP Lower

a. समाहर्ता

b. व्यभारिका

c. अंतपाल

d. प्रदेष्टा

77. मौर्यकाल में ‘सीता’ से ताप्तर्य है – UPPCS

a. एक देवी

b. एक धार्मिक संप्रदाय

c. राजकीय भूमि से प्राप्त आय

d. ऊसर भूमि

78. निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें अशोक का अभिलेख भी पाया गया है ? UPPCS

a. महाक्षत्रप रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

b. गौतमीपुत्र शातकर्णि का नासिक प्रशस्ति

c. खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख

d. उपरोक्त में से किसी में नहीं

79. जल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, जिस प्रथम शासक ने गिरनार क्षेत्र में एक झील का निर्माण करवाया, वह था – UPPCS

a. चंद्रगुप्त मौर्य

b. अशोक

c. रुद्रदामन

d. स्कंदगुप्त

80. निम्न कथनों पर विचार कीजिए – IAS

1.अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की ह्त्या उसके प्रधान सेनापित पुष्यमित्र शंगु ने की थी |

2. अंतिम शंगु राजा देवभूति की हत्या उसके ब्राह्मण मंत्री वासुदेव कण्व ने की और उसका राजसिंहासन हथिया लिया |

3. आंध्र ने कण्व राजवंश के अंतिम शासक को पद वंचित किया था |

इन कथनों में से कौन – सा / से सही है / हैं ?

a. 1 और 2

b. केवल 2

c. केवल 3

d. 1, 2 और 3

81. अंतिम मौर्य सम्राट था ? BPSC

a. जालौक

b. अवंति वर्मा

c. नंदी वर्धन

d. बृहद्रथ

82. सूची – 1 को सूची – 2 से सुमेलित तथा सूचियों के नीचे दिए घी कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए – UPUDA/LDA

सूची – 1 सूची – 2

A. चंद्रगुप्त 1. पियदसि

B. बिंदुसार 2. सैंड्रोकोट्स

C. अशोक 3. अमित्रघात

D. चाणक्य 4. विष्णुगुप्त

कूट :

A B C D

a. 2 , 3 , 4 , 1

b. 1 , 3 , 2 , 4

c. 2 , 3 , 1 , 4

d. 3 , 4 , 2 , 1

83. निम्नलिखित व्यक्ति भारत में किसी न किसी समय आए – IAS

a. फाह्यान

b. इत्सिंग

c. मेगस्थनीज

d. ह्वेसांग

उनके आगमन का सही कालानुक्रम है –

a. 3 , 1 , 2 , 4

b. 3 , 1 , 4 , 2

c. 1 , 3 , 2 , 4

d. 1 , 3 , 4 , 2

84. विदेशियों को भारतीय समाज में मनु द्वारा दिया गया सामाजिक स्तर था – UPPCS

a. क्षत्रियों का

b. व्रात्य क्षत्रियों का

c. वैश्यों का

d. शुद्रों का

85. निम्नलिखित में से किसमें पुनर्विवाह वर्जित (Prohibits) है ? UPUDA/LDA/UPPCS

a. जातक

b. मनुस्मृति

c. याज्ञवल्क्य

d. अर्थशास्त्र

86. निम्नलिखित में से कौन – सा युग्म सही सुमेलित है ? UPPCS

a. लोथल – एनसिएंट डाकयार्ड

b. सारनाथ – फर्स्ट सरमन ऑफ बुद्ध

c. राजगिरि – लायन कैपिटल ऑफ अशोक

d. नालंदा – ग्रेट सीट ऑफ बुद्धिस्ट लर्निंग

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –

a. 1 , 2 , 3 तथा 4

b. 3 तथा 4

c. 1 , 2 तथा 4

d. 1 तथा 2

87. बराबर पहाड़ी की गुफाओं के विषय में निम्न में से कौन एक सही नहीं है ? UPPCS

a. बराबर पहाड़ी पर कुल चार गुफाएँ हैं|

b. तीन गुफओँ की दीवार पर अशोक के अभिलेख उत्कीर्ण हैं|

c. ये अभिलेख इन गुफाओं को आजीविकाओं को समर्पित होने का उल्लेख करते हैं|

d. ये अभिलेख ईसा पूर्व छठीं शताब्दी के हैं|

88. सम्राट अशोक के राजादेशों का सबसे पहले किसने पढ़ा (डिसाइफर) था ? IAS

a. जॉर्ज बुल्हर

b. जेम्स प्रिंसेप

c. मैक्स मुलर

d. विलियम जोन्स

89. ब्राह्मी लिपि को सर्वप्रथम किसने पढ़ा ? UPPCS/BPSC

a. ए. कनिंघम

b. ए. एच. दानी

c. व्युलर

d. जेम्स प्रिंसेप

90. ब्राह्मी लिपि का प्रथम उद्ववाचन किस पर उत्कीर्ण अक्षरों से किया गया ? UPPCS

a. पत्थर की पट्टियों पर

b. मुहरों पर

c. स्तंभों पर

d. सिक्कों पर

91. पत्थर पर प्राचीनतम शिलालेख किस भाषा में थे ? UPPCS

a. पाली

b. संस्कृत

c. प्राकृत

d. ब्राह्मी

92. “अशोक ने बौद्ध होते भी हिंदू धर्म में आस्था नहीं छोड़ी” इसका प्रमाण है – RAS/RTS

a. तीर्थयात्रा

b. मोक्ष में विश्वास

c. ‘देवनामप्रिय’ की उपाधि

d. पशु चिकित्सालय खोले

93. भारत का प्रथम अस्पताल एवं औषधि – बाग निर्माण करवाया था – UP Lower

a. अशोक ने

b. चंद्रगुप्त मौर्य ने

c. भगवान महावीर ने

d. धन्वंतरि ने

94. अशोक ने निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख हुआ है ? UPPCS

a. तृतीय मुख्य शिलालेख

b. द्वितीय मुख्य शिलालेख

c. नवां मिख्य शिलालेख

d. प्रथम मुख्य शिलालेख

95. निम्न में से कौन – सा क्षेत्र अशोक के साम्राज्य में सम्मिलित नहीं था ? BPSC

a. अफगानिस्तान

b. बिहार

c. श्रीलंका

d. कलिंग

96. किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर राजधर्म की स्थपना की ? UPPCS

a. अशोक

b. अकबर

c. रणजीत सिंह

d. शिवाजी

97. चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्युकस को किस वर्ष में पराजित किया था ? UPRO/ARO

a. 317 ई.पू.

b. 315 ई. पू.

c. 305 ई.पू.

d. 300 ई. पू.

98. सेल्युकस, जिनको अलेक्जेंडर द्वारा सिंध एवं अफगनिस्तान का प्रशासक नियुक्त किया गया था, को किस भारतीय राजा ने हराया था ? MPPCS

a. समुद्रगुप्त

b. अशोक

c. बिंदुसार

d. चंद्रगुप्त

99. गुजरात चंद्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में सम्मिलित था, यह प्रमाणित होता है – UPUDA/LDA

a. ग्रीक विवरणों से

b. रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से

c. जैन परंपरा से

d. अशोक के स्तंभलेख 2 से

ANSWER: – 1(D) 2(B) 3(C) 4(B) 5(A) 6(A) 7(C) 8(B) 9(C) 10(C) 11(D) 12(B) 13(B) 14(B) 15(C) 16(B) 17(B) 18(B) 19(C) 20(B) 21(B) 22(D) 23(B) 24(B) 25(A) 26(B) 27(C) 28(B) 29(C) 30(B) 31(B) 32(C) 33(B) 34(A) 35(A) 36(D) 37(D) 38(D) 39(B) 40(D) 41(D) 42(B) 43(B) 44(B) 45(D) 46(C) 47(B) 48(A) 49(D) 50(C) 51(C) 52(D) 53(D) 54(C) 55(D) 56(C) 57(C) 58(A) 59(A) 60(C) 61(A) 62(B) 63(D) 64(C) 65(B) 66(B) 67(C) 68(A) 69(D) 70(D) 71(D) 72(D) 73(C) 74(B) 75(A) 76(A) 77(C) 78(A) 79(A) 80(D) 81(D) 82(C) 83(B) 84(B) 85(B) 86(C) 87(D) 88(B) 89(D) 90(A) 91(C) 92(C) 93(A) 94(B) 95(C) 96(A) 97(C) 98(D) 99(B)

Check Out These Related Posts

बिहार : एक परिचय

1. पटना को प्रांतीय राजधानी बनाया था - BPSC 1996 a. शेरशाह ने b. अलाउद्दीन हुसैन शाह ने c. इब्राहिम लोदी ने d. राजकुमार अजीम ने 2. बिरसा मुंडा के गुरु कौन थे? BPSC 1995 a. स्वामी सहजानंद b. आनंद पांडेय c. जात्रा भगत d. एम. एन. राय 3. बिहार पर बख्तियार खिलजी के हमले का...

read more

खिलजी वंश

निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है ? UPPCS 2018 रियासत शासक a. देवगिरी शंकर देव b. वारंगल - रामचंद्र देव c. होयसल वीर बल्लाल d. मदुरा वीर पंड्या 2. 1306 ई. सन के बाद अलाउद्धीन खिलजी के समय में दिल्ली के सुल्तान तथा मंगोलों के बीच सीमा क्या थी ? UPPCS 2014...

read more

लोदी वंश

इनमें कौन गुलाम वंश का नहीं था ? UK Lower 2010 a. बलबन b. इल्तुतमिश c. कुतुबद्दीन ऐबक d. इब्राहिम लोदी 2. निम्नलिखित वंशों ने किस क्रम में दिल्ली पर शासन किया था ? नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए - UPPCS 2012 खिलजी 2.लोदी 3.सैयद 4.गुलाम कूट : a. 1, 2, 4, 3 b. 1, 2, 3,...

read more

0 Comments

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play interactive quizzes to test your knowledge & quickly learn more thing easily.