रौलेट एक्ट और जलियांवाला बाग हत्याकांड (1919)

1.जालियांवाला बाग कांड किस शहर में हुया था ? Uttarakhand PCS

a. मेरठ

b. आगरा

c. अमृतसर

d. लाहौर

2. वर्ष 1919 भारतीय इतिहास से संबंधित है – BPSC

a. कलकत्ता से दिल्ली में राजधानी के बदले जाने से

b. जालियांवाला बाग त्रासदी से

c. बंगाल-विभाजन से

d. खिलाफत आंदोलन से

3.जलियांवाला बाग नरसंहार किस गांधीवादी सत्याग्रह के संबंध में हुआ? BPSC

a. स्वदेशी सत्याग्रह

b. रौलेट सत्याग्रह

c. बारदोली सत्याग्रह

d. वैयक्तिक सत्याग्रह

e. उपर्युक्त में से कोई नहीं /उपर्युक्त में से एक से अधिक

4. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ – UPPCS/BPSC

a. 5 मई, 1918

b. 1 अप्रैल ,1919

c. 13 अप्रैल, 1919

d. 29 अप्रैल ,1919

5. कौन – सी महत्वपूर्ण घटना जलियांवाला बाग नरसंहार के तुरंत पूर्व घटी थी ? UPPCS

a. असहयोग आंदोलन

b. रौलेट एक्ट का बनना

c. साम्प्रदायिक अवार्ड

d. साइमन कमीशन का आना

6. द अनाकिर्कल एंड रिवोल्यूशनरी क्राईम एक्ट, 1919 को सामान्य बोलचाल में कहा जाता था – IAS

a. रौलेट एक्ट

b. पिट्स इंडिया एक्ट

c. इंडियन आर्म्स एक्ट

d. अलबर्ट बिल

7. रौलट एक्ट के विरोध में किसने लगान न देने का आंदोलन चलाने का सुझाव दिया था ? UPPCS

a. अबुल कलाम आजाद

b. गाँधी जी

c. रबिन्द्रनाथ टैगोर

d. स्वामी श्रद्धानंद

8. अखिल भारतीय राजनीति में गाँधी जी का पहला साहसिक कदम था – IAS

a. असहयोग आंदोलन

b. रौलेट सत्याग्रह

c. चम्पारण सत्याग्रह

d. दांडी यात्रा

9. रौलेट एक्ट का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विरोध किया, क्योंकि इसका लक्ष्य था – BPSC

a. वैयक्तिक स्वतंत्रता को सीमित करना

b. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को प्रतिबंधित करना

c. साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व को विस्तृत करना

d. देशद्रोह के आरोप में राष्ट्रीय नेताओं को बंदी बनाना

10. जब रौलेट एक्ट पारित हुआ था, उस समय भारत का वायसराय कौन था ? IAS

a. लॉर्ड इरविन

b. लॉर्ड रीडिंग

c. लॉर्ड चेम्सफोर्ड

d. लॉर्ड वेवेल

11. रौलेट सत्याग्रह के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन – सा/से कथन सही है/हैं? – IAS

  1. रौलेट अधिनियम ,’सेदिष्ण कमेटी’ की सिफारिश पर आधारित था |

2. रौलेट सत्याग्रह में , गाँधी जी ने होमरूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया |

3. साइमन कमीशन के आगमन के विरुद्ध हुए प्रदर्शन रौलेट सत्याग्रह के साथ-साथ हुआ |

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग के सही उत्तर चुनिए |

a. केवल 1

b. केवल 1 और 2

c. केवल 2 और 3

d. 1, 2 और 3

12. रौलेट एक्ट का लक्ष्य था –IAS

a. युद्ध प्रयासों को अनिवार्य आर्थिक समर्थन

b. बिना मुक़दमा चलाए बंदी बनाना और मुकदमों की सुनवाई संक्षिप्त प्रक्रिया द्वारा

c. खिलाफत आंदोलन का दमन

d. प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाना

13. रौलेट एक्ट भारत में लागू किया गया था – UPPCS/BPSC

a. 1909 में

b. 1919 में

c. 1930 में

d. 1942 में

14. रौलेट एक्ट लाने का क्या प्रयोजन था ? Jharkhand PCS

a. भूमि-सुधार

b. राष्ट्रीय एवं क्रांतिकारी गतिविधियों पर रोक लगाना

c. ‘बैलेंस ऑफ ट्रेड’ को ठीक करना

d. द्वितीय विश्व युद्ध के बंदियों पर मुक़दमा

15. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, रौलेट एक्ट ने किस कारण से सार्वजनिक रोष उत्पन्न किया ? IAS

a. इसने हर्म की स्वतंत्रता को कम किया

b. इसने भारतीय परम्परागत शिक्षा को दबाया

c. इसने लोगों को बिना मुकदमा चलाए जेल भेजने के लिए अधिकृत किया

d. इसने श्रमिक संघ ( ट्रेड यूनियन ) की गतिविधियों को नियंत्रित किया |

16. काफी संख्या में लोग अमृतसर के जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल, 1919 को एकत्रित हुए थे, गिरफ्तारी के विरोध में – UPPCS

a. स्वामी श्रद्धानंद और मजहरुल हक

b. मदन मोहन मालवीय और मोहम्मद अली जिन्ना

c. महात्मा गाँधी और अबुल कलाम आजाद

d. डॉ. सैफुद्दीन किचलू और डॉ. सत्यपाल

17. जलियांवाला बाग में प्रदर्शन की लिए क्यों लोग जमा हुए थे ? BPSC

a. गाँधी जी और लाजपत राय की गिरफ्तारी के प्रति विरोध प्रदर्शन करने

b. किचलू तथा सत्यपाल के बंदी बनाने के विरोध में प्रदर्शन करने

c. बैशाखी की प्रार्थना के लिए

d. पंजाब सरकार के अमानवीय कार्यकलापों के प्रति विरोध प्रकट करने

18. 30 मई ,1919 को अपना अलंकरण (honour ) भारत सरकार को लौटने वाले व्यक्ति थे – UPPCS/UP Lower

a. जमनालाल बजाज

b. तेज बहादुर सप्रू

c. महात्मा गाँधी

d. रबिन्द्रनाथ टैगोर

19. किसके विरुद्ध विरोध प्रदर्शन के अभिप्राय के रूप में रबिन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी नाइ ट की पदवी त्याग दी? UPUDA/LDA

a. बंगाल विभाजन

b. 1910 का प्रेस एक्ट

c. जलियांवाला बाग हत्याकांड

d. नमक कानून

20. जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारणी परिषद की सदस्यता से किसने इस्तीफा दे दिया ? UPPCS

a. महात्मा गाँधी

b. रबिन्द्रनाथ टैगोर

c. शंकरन नायर

d. जमनालाल बजाज

21. निम्न में से किसके द्वारा जलियांवाला कांड के विरोध में ‘सर ‘ की उपाधि त्यागी गई ? Uttarakhand PCS/UPPCS

a. महात्मा गाँधी

b. जवाहरलाल नेहरु

c. रबिन्द्रनाथ टैगोर

d. तेज बहादुर सप्रू

22. निम्नलिखित घटनाओ का सही क्रम नीचे दिए गए कूट से ज्ञात कीजिए – UP Lower

  1. जलियांवालाबाग नरसंहार

2. डॉ. सत्यपाल का बंदी बनाया जाना

3. 1919 का अमृतसर कांग्रेस का अधिवेशन

कूट से सही उत्तर का चयन करें :

a. 2, 1, 3

b. 1, 2, 3

c. 2, 3, 1

d. 3, 2, 1

23. हंटर आयोग की नियुक्ति की गई थी – IAS

a. काल कोठरी घटना के बाद

b. जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद

c. 1857 के विद्रोह के बाद

d. बंगाल विभाजन के बाद

24. जनरल डायर का नाम किस घटना से जुड़ा हुआ है ? MPPCS

a. ब्लैक होल कलकत्ता

b. रानी दुर्गावती की लड़ाई

c. 1857 का संग्राम

d. जलियांवाला बाग

25. जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए जिम्मेदार ‘जनरल ओ डायर’ को निम्न में किसने मार डाला ? UPPCS/BPSC

a. पृथ्वी सिंह आजाद

b. सरदार किशन सिंह

c. उधम सिंह

d. सोहन सिंह जोश

26. उधम सिंह ने लंदन में मारा – Uttarakhand PCS

a. लॉर्ड हार्डिंग को

b. जनरल डायर को

c. सर माइकल ओ ‘ डायर को

d. लॉर्ड विलिंगडन को

27. जलियांवाला बाग नरसंहार पर कांग्रेस जांच समिति की रिपोर्ट के प्रारूप को लिखने का कार्य सौंपा गया था – UPPCS

a. जवाहरलाल नेहरु को

b. महात्मा गाँधी को

c. सी. आर. दास को

d. फजलुल हक को

28. 1919 में जघन्य जलियांवाला बाग कांड के समय भारत का वायसराय कौन था ? UPPCS

a. लॉर्ड चेम्सफोर्ड

b. लॉर्ड मिंटो

c. लॉर्ड डलहौजी

d. लॉर्ड कैनिंग

29. निम्नलिखित घटनाओं में से किस एक को मांटेग्यू ने ‘निवारक हत्या’ के नाम से विशेषीकृत किया है ?UPPCS

a. INA सक्रियातावादियों की हत्या

b. जलियांवाला बाग का नरसंहार

c. महात्मा गाँधी को गोली मारा जाना

d. कर्नल- वाइले को गोली मारा जाना

30. निम्नलिखित में से किसके कारण सार्वजनिक रोष की लहर उभरी जिसके फलस्वरूप जलियांवाला बाग में जनसंहार की घटना घटी ? IAS

a. दि आर्म्स एक्ट

b. दि पब्लिक सेफ्टी एक्ट

c. दि रौलेट एक्ट

d. दि वर्नाकुलर प्रेस एक्ट

31. 1921 का मोपला आंदोलन शाखा थी – BPSC

a. खिलाफत आंदोलन की

b. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की

c. स्वदेशी आंदोलन की

d. असहयोग आंदोलन की

32.”इस मामले में हम मुसलमानों को हिंदुओं से भिड़ा नहीं पाए|” निम्नलिखित में से कौन-सी एक घटना से एचिंसन के इस कथन का संबंध है? IAS

a. 1857 का विप्लव

b. चंपारण सत्याग्रह (1917)

c. खिलाफत और असहयोग आंदोलन (1919-22)

d. 1942 की अगस्त

33. वर्ष 1920 की खिलाफत कमेटी की सभा, जिसने गांधी जी को असहयोग आंदोलन के नेतृत्व को संभालने का अनुरोध किया था वह किस शहर में हुई थी? BPSC

a. लखनऊ

b. लाहौर

c. इलाहाबाद

d. कराची

34. निम्नांकित में से किस भारतीय नेता ने खिलाफत आंदोलन का समर्थन नहीं किया था ? UP Lower/UPPCS

a. जवाहरलाल नेहरु

b. मदन मोहन मालवीय

c. मोहम्मद अली

d. स्वामी श्रद्धानंद

35. कांग्रेस ने खिलाफत आंदोलन का समर्थन किया, मुख्यत: – UPPCS

  1. खलीफा की पुन:स्थापना के लिए

2. खलीफा को हटाने के लिए

3. मुसलमानों की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए

4. कांग्रेस में जिन्ना को हाशिए पर लाने के लिए

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट में से सही उत्तर का चयन करें :

a. 1 और 2

b. 2 और 4

c. 3 और 4

d. 1 और 4

36. वह व्यक्ति जिसने 4 अप्रैल, 1919 को दिल्ली की जामा मस्जिद के प्रवचन मंच से हिंदु-मुस्लिम एकता पर भाषण दिया, वे थे – UP Lower

a. महात्मा गांधी

b. महामना मालवीय

c. लाला लाजपत राय

d. स्वामी श्रद्धानंद

37. निम्लिखित में से खिलाफत आंदोलन का परिणाम कौन था? UPPCS

a. हिंदू-मुस्लिम मतभेदों में कमी आई

b. भाषा की समस्या तीव्र हुई

c. हिंदू-मुस्लिम दंगे बढ़े

d. हिंदुओं को दबाया गया

38. निम्नलिखित में से किसने महात्मा गांधी की खिलाफत आंदोलन में भागीदारी की भर्त्सना की थी ? UPPCS

a. मुहम्मद अली

b. शौकत अली

c. अबुल कमाल आजाद

d. एम. ए. जिन्ना

39. निम्नलिखित में से किस एक ने खिलाफत आंदोलन के दौरान हाजिक-उल्-मुल्क की पदवी त्याग दी थी? UPPCS

a. मौलाना अबुल कलाम आजाद

b. मोहम्मद अली

c. शौकत अली

d. हकीम अजमल खां

40. किसने खिलाफत आंदोलन को ‘हिंदुओं और मुसलमानों की एकता के एक ऐसे अवसर’ के रूप में देखा जो सौ वर्षों में भी पुन: प्रस्तुत नहीं होगा? BPSC

a. अली बंधु

b. अबुल कमाल आजाद

c. महात्मा गांधी

d. खान अब्दुल गफ्फार खां

41. महात्मा गांधी ने खिलाफत आंदोलन का समर्थन क्यों किया ? BPSC

a. खलीफा ने क्रांतिकारियों को शरण दी थी

b. गांधीजी ने अंग्रेजों के खिलाफ अपने आंदोलन में भारतीय मुसलमानों का सहयोग प्राप्त करना चाहा था

c. खलीफा ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन किया

d. खलीफा गांधी जी के अच्छे मित्र थे

42. वर्ष 1919 में अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन का अध्यक्ष किसे चुना गया ? UPPCS

a. महात्मा गांधी

b. मुहम्मद अली जिन्ना

c. मौलाना शौकत अली

d. मोतीलाल नेहरु

43. खिलाफत आंदोलन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-कौन से थे ? UPPCS

  1. भारत के मुसलमानों में ब्रिटिश विरोधी भावना उत्पन्न करना

2. मुस्लिम समाज का सुधार

3. पृथक निर्वाचक मंडल की मांग और खिलाफत का रक्षण

4. ऑटोमन साम्राज्य की रक्षा और खिलाफत का रक्षण

नीचे दिए हुए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

a. 1 और 2

b. 2 और 3

c. 3 और 4

d. 1 और 4

44. ‘खिलाफत आंदोलन’ के प्रमुख नेता निम्नलिखित में से कौन थे ? UPPCS

a. मौलाना मोहम्मद अली और शौकत अली

b. मोहम्मद अली जिन्ना और शौकत अली

c. मौलाना अब्दुल कमाल आजाद और रफी अहमद किदवई

d. रफी अहमद किदवई और शौकत अली

45. चौरी चौरा किस जनपद में स्थित है ? UPPCS/UPUDA/LDA

a. देवरिया

b. गोरखपुर

c. कुशीनगर

d. महाराजगंज

46. निम्नलिखित में से कौन चौरी-चौरा कांड की वास्तविक तिथि है? UP Lower/UPPCS

a. फरवरी 5, 1922

b. फरवरी 4, 1922

c. फरवरी 2, 1922

d. फरवरी 6, 1922

47. किस क्षेत्र में राहुल सांकृत्यायन 1920 के असहयोग आंदोलन में सक्रिय थे? BPSC

a. छपरा

b. दिल्ली

c. लखनऊ

d. पटना

48. निम्नलिखित में से किसने असहयोग आंदोलन को समर्थन दिया, परन्तु इसके परिणाम नहीं देख सके? UPPCS

a. बाल गंगाधर तिलक

b. लाला लाजपत राय

c. मोतीलाल नेहरु

d. चितरंजन दास

49. निम्न में से किसने असहयोग आंदोलन के दौरान अपनी वकालत छोड़ दी थी? UPPCS

a. महात्मा गांधी ने

b. मदन मोहन मालवीय ने

c. तेज बहादुर सप्रू ने

d. चितरंजन दास

50. ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को जो उपाधि दी थी और जिसे उनहोंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया, वह थी- IAS/UP Lower

a. हिंद केसरी

b. कैसर-ए-हिंद

c. रायबहादुर

d. राइटच ऑनरबल

51. नीचे कथनों पर ध्यान दीजिए – असहयोग आंदोलन से – IAS

  1. कांग्रेस सर्वप्रथम जन-आंदोलन बनी |

2. हिंदू-मुस्लिम एकता में वृद्धि हुई |

3. जनता के मन से ब्रिटिश ‘शक्ति’ का भय हट गया |

4. ब्रिटेन की सरकार भारतीयों को राजनीतिक रियायतें देने को राजी हुई |

इन कथनों में से –

a. 1, 2, 3 और 4 सही हैं

b. 1, 2 और 3 सही हैं

c. 1 और 3 सही हैं

d. 3 और 4 सही हैं

52. गांधीजी के असहयोग आंदोलन में लोगों को शराब से परहेज करने का आग्रह किया गया| फलस्वरूप सरकार के राजस्व में भारी कमी आयी| एक प्रदेश की सरकार ने लोगों को फिर से शराब पीने को प्रेरित करने के लिए प्रमुख व्यक्यियों की सूची प्रसारित की जो शराब पीते थे| उस प्रदेश का नाम बताइए| BPSC

a. आंध्र प्रदेश

b. बिहार

c. बॉम्बे

d. गुजरात

e. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

53. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा असहयोग आंदोलन के संबंध में सही नहीं है ? UPPCS

a. इस आंदोलन की अवधि वर्ष 1920 से 1922 तक थी|

b. एक वर्ष के भीतर स्वराज्य की प्राप्ति इसका लक्ष्य था|

c. इसमें बहिष्कार की योजना थी|

d. एम. ए. जिन्ना ने इस आंदोलन का समर्थन किया था|

54. 1919 के सुधारों की भारतीयों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में असफलता के साथ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ‘स्वराज्य’ अथवा ‘स्वशासन’ हेतु आंदोलन किया, नेतृत्व में – UPPCA

a. महात्मा गांधी के

b. जी. के. गोखले के

c. बाल गंगाधर तिलक के

d. मोतीलाल नेहरु के

55. ‘एक वर्ष में स्वराज’ का नारा गांधीजी ने कब दिया ? UPPCS

a. दांडी मार्च के समय

b. असहयोग आंदोलन के समय

c. सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय

d. गोलमेज सम्मेलन के समय

56. निम्न में से कौन-सा एक असहयोग आंदोलन को प्रारंभ करने का कारण नहीं था ? UPPCS

a. खिलाफत का प्रश्न

b. नमक कानून

c. पंजाब में आत्याचार

d. रौलेट एक्ट

57. खिलाफत के प्रश्न पर असहयोग आंदोलन कब शुरू हुआ ? MPPCS

a. 1918

b. 1920

c. 1922

d. 1924

58. महात्मा गांधी द्वारा चलाया गया प्रथम जन आंदोलन था – UPPCS

a. असहयोग आंदोलन

b. नमक आंदोलन

c. भारत छोड़ो आंदोलन

d. नील आंदोलन

59. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहला असहयोग आंदोलन किस वर्ष में शुरू किया था ? MPPCS

a. 1917

b. 1918

c. 1920

d. 1928

60. निम्नलिखित में से किसने 1920 के नागपुर के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में असहयोग के प्रस्ताव को प्रस्तावित किया था ? UPPCS

a. सी. आर. दास ने

b. एनी बेसेंट ने

c. बी. सी. पाल ने

d. मदन मोहन मालवीय ने

61. असहयोग आंदोलन के दौरान किसने पटना कॉलेज छोड़ा, जबकि उसकी परीक्षा के केवल 20 दिन ही बचे थे ? BPCS

a. राजेंद्र प्रसाद

b. ब्रज किशोर

c. जयप्रकाश नारायण

d. श्री कृष्ण सिन्हा

e. उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक

62. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए – UPUDA/LDA

कथन (A) : महात्मा गांधी द्वारा 1922 में असहयोग आंदोलन स्थगित कर दिया गया |

कथन (R) : इस स्थगन का सी. आर. दास एवं मोतीलाल नेहरु द्वारा विरोध किया गया |

कूट से उत्तर का चयन करें :

a. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है|

b. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं हैं|

c. (A) सही है, परन्तु (R) गलत है|

d. (A) गलत है, परन्तु (R) सही है|

63. निम्नलिखित मै से कौन सही सुमेलित हैं ? UPPCS

a. 1940 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन

b. 1931 – राजगुरु को फांसी

c. 1921 – असहयोग आंदोलन का प्रारंभ

d. 1920 – रौलेट सत्याग्रह

64. निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं हैं ? UPPCS

a. 1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना

b. 1905 – बंगाल विभाजन

c. 1909 – मार्ले-मिंटो सुधार

d. 1930 – असहयोग आंदोलन

65. 1921-22 के असहयोग आंदोलन का मुख्य प्रतिफल था – UPPCS

a. हिंदू-मुस्लिम एकता

b. सूबों को अधिक शक्तियां

c. केंद्रीय विधायिका में चुने हुए सदस्यों की संख्या में वृद्धि

d. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विभाजन

66. निम्नलिखित संस्थाओं में से कौन असहयोग आंदोलन (1920-22) के दौरान स्थापित की गई? UPPCS

  1. काशी विधापीठ

2. गुजरात विधापीठ

3. जामिया मिलिया

4. काशी हिंदू विश्वविद्यालय

कूट में से सही उत्तर का चयन करें :

a. केवल 1 तथा 2

b. केवल 2 तथा 3

c. केवल 1 , 2 तथा 3

d. उपर्युक्त सभी

67. असहयोग आंदोलन के दौरान विदेशी वस्त्रों के जलाए जाने पर किसने महात्मा गांधी को लिखा कि ‘यह निष्ठुर बर्बादी’ है ? UPUDA/LDA/UPPCS

a. मदन मोहन मालवीय

b. रवींद्रनाथ टैगोर

c. शौकत अली

d. मोतीलाल नेहरु

68. 1923-28 के काल में भारतीय राजनीति में क्रांतिकारी कार्यविधियों की पुनरावृत्ति का कारण था – BPSC

a. हरदयाल और लाजपत राय जैसे नेताओं का बढ़ता हुआ प्रभाव

b. गांधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन का स्थगन

c. विदेशी घटनाओं का प्रभाव

d. भारतीयों की मांगों को अंग्रेजों द्वारा अस्वीकार किया जाना

69. निम्नलिखित घटनाओं का सही क्रम नीचे दिए गए कूट से बतलाए – UPPCS

  1. चौरी-चौरा कांड

2. असहयोग आंदोलन का स्थगन

3. बारदोली प्रस्ताव

कूट :

a. 1, 2, 3

b. 2, 3, 1

c. 1, 3, 2

d. 2, 1, 3

70. असहयोग आंदोलन के स्थगन-संबंधी घटनाओं का सही क्रम इंगित करें| BPSC

(i) चौरी-चौरा में पुलिस गोलीकांड

(ii) उग्र भीड़ द्वारा पुलिस थाना को जलाना

(iii) गांधीजी द्वारा आंदोलन का स्थगन

(iv) गांधीजी की गिरफ्तारी

निम्नलिखित कूटों में से अपना उत्तर चुने –

a. i, ii. iii एवं iv

b. ii, i, iii एवं iv

c. iv, i, ii एवं iii

d. ii, i, iv एवं iii

71. दिल्ली में 24 फरवरी, 1922 को आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक में असहयोग आंदोलन वापस लेने के लिए गांधीजी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया था? UPPCS

a. के. टी. शाह

b. बिपिन चंद्र पाल

c. सुभाष चंद्र बोस

d. डॉ. मुंजे

72. असहयोग आंदोलन 1920 में प्रारंभ हुआ था| बताइए यह कब समाप्त हुआ ? UPPCS

a. 1920

b. 1921

c. 1922

d. 1924

73. चौरी-चौरा की घटना के समय महात्मा गांधी कहां थे? UPPCS

a. दिल्ली में

b. कलकत्ता में

c. चौरी-चौरा में

d. बारदोली में

74. महात्मा गांधी ने 1922 में असहयोग आंदोलन क्यों वापस ले लिया था? UPPCS

a. अधिकतर नेता गिरफ्तार कर लिए गए थे एवं जेल में थे

b. अंग्रेज अंशत: मांगे मानने को तैयार हो गए थे

c. चौरी-चौरा में हुई हिंसा के कारण

d. उन्हें आंदोलन की सफलता की कोई संभावना नहीं दिखी

ANSWER – 1(c) 2(b) 3(b) 4(c) 5(b) 6(a) 7(d) 8(b) 9(a) 10(c) 11(b) 12(b) 13(b) 14(b) 15(c) 16(d) 17(b) 18(d) 19(c) 20(c) 21(c) 22(a) 23(b) 24(d) 25(c) 26(c) 27(b) 28(a) 29(b) 30(c) 31(a) 32(c) 33(c) 34(b) 35(a) 36(d) 37(a) 38(d) 39(d) 40(c) 41(b) 42(a) 43(d) 44(a) 45(b) 46(b) 47(a) 48(a) 49(d) 50(b) 51(b) 52(b) 53(d) 54(a) 55(b) 56(b) 57(b) 58(a) 59(c) 60(a) 61(c) 62(b) 63(b) 64(d) 65(a) 66(c) 67(b) 68(b) 69(c) 70(a) 71(d) 72(c) 73(d) 74(c)

Check Out These Related Posts

बिहार : एक परिचय

1. पटना को प्रांतीय राजधानी बनाया था - BPSC 1996 a. शेरशाह ने b. अलाउद्दीन हुसैन शाह ने c. इब्राहिम लोदी ने d. राजकुमार अजीम ने 2. बिरसा मुंडा के गुरु कौन थे? BPSC 1995 a. स्वामी सहजानंद b. आनंद पांडेय c. जात्रा भगत d. एम. एन. राय 3. बिहार पर बख्तियार खिलजी के हमले का...

read more

खिलजी वंश

निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है ? UPPCS 2018 रियासत शासक a. देवगिरी शंकर देव b. वारंगल - रामचंद्र देव c. होयसल वीर बल्लाल d. मदुरा वीर पंड्या 2. 1306 ई. सन के बाद अलाउद्धीन खिलजी के समय में दिल्ली के सुल्तान तथा मंगोलों के बीच सीमा क्या थी ? UPPCS 2014...

read more

लोदी वंश

इनमें कौन गुलाम वंश का नहीं था ? UK Lower 2010 a. बलबन b. इल्तुतमिश c. कुतुबद्दीन ऐबक d. इब्राहिम लोदी 2. निम्नलिखित वंशों ने किस क्रम में दिल्ली पर शासन किया था ? नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए - UPPCS 2012 खिलजी 2.लोदी 3.सैयद 4.गुलाम कूट : a. 1, 2, 4, 3 b. 1, 2, 3,...

read more

0 Comments

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play interactive quizzes to test your knowledge & quickly learn more thing easily.