स्वराज पार्टी का गठन (1923)

  1. अगस्त, 1925 में सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन था ? UPRO/ARO

a. सी. आर. दास

b. मोतीलाल नेहरु

c. एम. आर. जयकर

d. विट्ठलभाई पटेल

2. वे राष्ट्रीय नेता कौन थे, जो 1925 में सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे ? UPPCS

a. मोतीलाल नेहरु

b. सी. आर. दास

c. वल्लभभाई पटेल

d. विट्ठलभाई पटेल

3. ‘सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली’ का प्रथम भारतीय अध्यक्ष (स्पीकर) कौन था ? Utt. PCS

a. सर हरिसिंह गौर

b. विट्ठलभाई जे. पटेल

c. वल्लभभाई जे. पटेल

d. पुरुषोत्तम दास टंडन

4. कांग्रेसी नेताओं द्वारा मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट की निंदा करने पर कई नरमपंथियों ने पार्टी को छोड़कर निम्न में से कौन-सी पार्टी का गठन किया ? IAS

a. स्वराज पार्टी

b. इंडियन फ्रीडम पार्टी

c. इंडिपेंडेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया

d. इंडियन लिबरल फेडरेशन

5. स्वराज आम जनता के लिए होना चाहिए केवल वर्गों के लिए नहीं, के प्रसिद्ध सूत्र की घोषणा की – BPSC

a. सी. आर. दास ने

b. सी. राजगोपालाचारी ने

c. मोतीलाल नेहरु ने

d. गोपीनाथ साहा ने

6. निम्नलिखित में से कौन ‘देशबंधु’ के नाम से प्रसिद्ध है ? UPPCS

a. चंद्रशेखर

b. चितरंजन दास

c. ए. ओ. ह्यूम

d. एनी बेसेंट

7. स्वतंत्रता पूर्व भारत में निम्नलिखित में से किसने केंद्रीय विधानसभा में स्वराज दल का समर्थन किया था ? UPPCS

a. एम. ए. जिन्ना

b. मौलाना अबुल कलाम आजाद

c. डॉ. राजेंद्र प्रसाद

d. जवाहरलाल नेहरु

8. निम्नलिखित घटनाओं का सही कालक्रम चुनिए – RAS/RTS

(i) लखनऊ समझौता

(ii) स्वराज दल की स्थापना

(iii) जलियांवाला हत्याकांड

(iv) बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु

निम्नलिखित कूट में से उत्तर चुनिए –

a. i, iv, iii, ii

b. iv, iii, i, ii

c. i, iii, iv, ii

d. i, ii, iii, iv

9. निम्न में से कौन एक स्वराज पार्टी से संबंधित नहीं थे ? UPPCS

a. मोतीलाल नेहरु

b. सी. आर. दास

c. एन. सी. केलकर

d. राजेंद्र प्रसाद

10. मोतीलाल नेहरु स्वराज दल के नेता थे| निम्न में से कौन दल में नहीं था ? UPPCS

a. श्रीनिवास आयंगर

b. चितरंजन दास

c. विट्ठलभाई पटेल

d. सी. राजगोपालाचारी

11. स्वराज पार्टी को संस्थापित किया था – UP Lower

a. बाल गंगाधर तिलक तथा महात्मा गांधी ने

b. बिपिन चंद्र पाल तथा लाला लाजपत राय ने

c. सी. आर. दास तथा मोतीलाल नेहरु ने

d. सरदार पटेल तथा राजेंद्र प्रसाद ने

12. स्वराज पार्टी का गठन………की असफलता के बाद हुआ| BPSC

a. असहयोग आंदोलन

b. भारत छोड़ो आंदोलन

c. सिविल नाफर्मानी आंदोलन

d. स्वदेशी आंदोलन

13. निम्न में किसने स्वराज पार्टी निर्माण करने के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्याग-पत्र दिया था ? UPPCS

a. सी. आर. दास

b. मोतीलाल नेहरु

c. विट्ठलभाई पटेल

d. फिरोजशाह मेहता

14. भारत में स्वराज पार्टी की स्थापना निम्नलिखित कारणों में से एक अथवा अधिक के लिए की गई थी – UP Lower

  1. गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन वापस लेना

2. काउंसिलों में प्रवेश कर तथा उन्हें काम न करने देकर 1919 के भारत शासन अधिनियम का उच्छेदन करना

3. ब्रिटिश सरकार द्वारा दमन

4. भारतीयों द्वारा इस आशय की अनुभूति कि उन्हें प्रशासन का अनुभव प्राप्त करना चाहिए

कूट में से सही उत्तर चुनिए :

a. 1 केवल

b. 1 और 2

c. 1, 2 और 3

d. 1, 3 और 4

15. साइमन कमीशन की सिफारिशों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है ? IAS

a. इसने प्रांतों में द्वैधशासन को उत्तरदायी सरकार द्वारा प्रतिस्थापित करने की संस्तुति की

b. इसने गृह विभाग के अधीन अंतर-प्रांतीय परिषद स्थापित करने का सुझाव दिया

c. इसने केंद्र में द्विसदन विधायिका के उन्मूलन का सुझाव दिया

d. इसने भारतीय पुलिस सेवा इस प्रावधान के साथ सृजित करने की संस्तुति की, कि ब्रिटिश भर्ती का, भारतीय भर्ती की तुलना में वेतन तथा भत्ता अधिक होगा

16. निम्नलिखित कथनों में से कौन साइमन कमीशन के संबंध में सही है? कथनों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए – UPPCS

  1. उसकी नियुक्ति 1919 के एक्ट के क्रियान्वयन की पूछताछ के लिए की गई थी|

2. उसके अध्यक्ष सर जॉज साइमन थे|

3. उसने संघीय प्रकार की सरकार के लिए संस्तुति की थी|

4. भारतीय नेताओं ने उसका विरोध किया था|

कूट में से सही उत्तर का चयन करें :

a. केवल 1 तथा 2

b. केवल 1, 2 तथा 3

c. केवल 2, 3 तथा 4

d. उपर्युक्त सभी

17.नीचे दो वक्तव्य कथन () एवं कारण () दिए गए हैं – UPPCS

कथन (A) : कांग्रेस ने साइमन आयोग का बहिष्कार किया था|

कारण (R) : साइमन आयोग में एक भी सदस्य भारतीय नहीं था|

उपर्युक्त के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन एक सही है ?

a. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R),सही व्याख्या है (A) की|

b. (A) और (R) दोनों सही है, किंतु (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की|

c. (A) सही है,परन्तु (R) गलत है|

d. (A) गलत है, परन्तु (R) सही है|

18. किसके सुझावों पर भारतीयों साइमन कमीशन से बाहर रखा गया ? UP Lower

a. लॉर्ड रीडिंग

b. लॉर्ड चेम्स्फोर्ड

c. सर जॉन साइमन

d. लॉर्ड इर्विन

19. निम्नलिखित में से साइमन कमीशन का कौन एक सदस्य उदारवादी दल का था ? UPPCS

a. सर जॉन साइमन

b. मेजर एटली

c. स्टीफन वाल्स

d. विस्काउण्ट बर्नहम

20. भारतीयों ने साइमन कमीशन का बहिष्कार किया था क्योंकि : UPPCS/IAS

a. इसे भारत विभाजन हेतु बनाया गया था

b. इसमें लेबर पार्टी का कोई प्रतिनिधि नहीं था

c. इसका कोई सदस्य भारतीय नहीं था

d. जनरल डायर

21. 1928 ई. में साइमन कमीशन भारत में किस उद्देश्य से आया ? UPPCS

a. प्रशासनिक सुधार पर विचार के लिए

b. शिक्षा में सुधार के लिए

c. कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए

d. सैनिक क्षमता में मुल्यांकन हेतु

22. साइमन आयोग नियुक्त किया गया था – Uttarakhand PCS

a. 1925

b. 1927

c. 1928

d. 1930

23. साइमन कमीशन के आने विरुद्ध भारतीय जन-आंदोलन क्यों हुआ ? IAS

a. भारतीय, 1919 के अधिनियम की कार्यवाही का पुनरीक्षण कभी नहीं चाहते थे

b. साइमन कमीशन ने प्रांतों में द्विशासन की समाप्ति की संस्तुति की थी

c. साइमन कमीशन में कोई भी भारतीय सदस्य नहीं था

d. साइमन कमीशन ने देश के विभाजन का सुझाव दिया था

24. साइमन कमीशन भारत किस वर्ष आया ? UPPCS

a. 1927

b. 1928

c. 1929

d .1931

25. कांग्रेस दल की उग्र शाखा ने, जिसके एक प्रमुख नेता जवाहरलाल नेहरु थे, ‘इंदिपेंदेंस फॉर इंडिया लीग’ की स्थापना की|वह लीग किसके विरोध में स्थापित हुई थी ? IAS

a. गांधी-इर्विन समझौता

b. होमरूल आंदोलन

c. नेहरु रिपोर्ट

d. मांटफोर्ड सुधार

26. मुस्लिम लीग के निम्नलिखित में से किस अधिवेशन में एम. ए. जिन्ना ने अपना 14 सूत्रीय प्रस्ताव रखा था ? UPPCS

a. 1927

b. 1928

c. 1929

d. 1930

27. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – BPSC

नेहरु रिपोर्ट …….. की अध्यक्षता में एक कमेटी द्वारा तैयार किया गया था और इसका विषय था ……. |

a. मोतीलाल नेहरु और जवाहरलाल नेहरु; ब्रिटिश साम्राज्य के साथ भारत का रिश्ता

b. जवाहरलाल नेहरु; भारत में स्थानीय स्वशासन

c. मोतीलाल नेहरु; भारत में सवैधानिक व्यवस्थाएं

d. जवाहरलाल नेहरु; भारत में संवैधानिक व्यवस्थाएं

28. निम्न में से वर्ष 1928 में ‘इंडिपेंदेंस फॉर इंडिया लीग’ के गठन से संबंध थे ? UP Lower

  1. जवाहरलाल

2. सुभाष चंद्र बोस

3. आचार्य नरेंद्र देव

4. जयप्रकाश नारायण

अपना उत्तर दिए गए कूट से चुनिए –

a. 1, 2 और 3

b. 2, 3 और 4

c. 1 और 2

d. 3 और 4

29. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के काल के संदर्भ में नेहरु रिपोर्ट में निम्नलिखित में से किसकी/किस-किस की अनुशंसा की गई थी ? IAS

  1. भारत के लिए पूर्ण स्वतंत्रता

2. अल्पसंख्यकों हेतु आरक्षित स्थानों के लिए संयुक्त निर्वाचन-क्षेत्र

3. संविधान में भारतीयों के लिए मौलिक आधिकारों का प्रावधान

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए –

a. केवल 1

b. केवल 2 और 3

c. केवल 1 और 3

d. 1, 2और 3

30. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम भारत के लिए औपनिवेशिक स्वराज्य की मांग की थी ? UPPCS

a.राजगोपालाचारी और सरदार पटेल ने

b. पं. मोतीलाल नेहरु और गोविंद वल्लभ पंत ने

c. सर तेजबहादुर सप्रू और जयकर ने

d. जवाहरलाल नेहरु और जगजीवनराम ने

31. ‘नेहरु रिपोर्ट’ तैयार की थी – Uttarakhand UDA/LDA

a. एम. एल. नेहरु ने

b. जे. नेहरु ने

c. आर. के. नेहरु ने

d. बी. एल. नेहरु ने

32. अभिकथन (A) : 1928 में लाहौर में लाला लाजपत राय के नेतृत्व में साइमन कमीशन का विरोध आयोजित किया गया था | MPPCS

कारण (R) : साइमन कमीशन में एक भी भारतीय सदस्य शामिल नहीं था |

उपर्युक्त दोनों वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?

a. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की सही व्याख्या (R) करता है|

b. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और परन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं करता है|

c. (A) सत्य है परन्तु (R) गलत है|

d. (A) गलत है परन्तु (R) सही है|

33. ‘पंजाब केसरी’ की उपाधि किसको दी गई थी ? Uttarakhand UDA/LDA

a. भगत सिंह

b. रणजीत सिंह

c. लाला लाजपत राय

d. लाला हरदयाल

34. लाला लाजपत राय घायल हुए थे – UPPCS

a. साइमन कमीशन के विरोध में हुए लाठी चार्ज

b. रौलेट एक्ट के विरोध में हुए लाठी चार्ज में

c. भारत छोड़ो आंदोलन के समय हुए लाठी चार्ज में

d. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट के विरोध में हुए लाठी चार्ज में

35. निम्नांकित में से कौन-सा 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पारित संकल्प में नहीं था ? UPUDA/LDA

a. भारत की विदेश नीति की घोषणा

b. पूर्ण स्वराज्य के लक्ष्य की घोषणा

c. सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करने की तैयारी

d. अस्पृश्यता उन्मूलन

36. कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा सबसे पहले कहां की ? Jharkhand PCS

a. लाहौर

b. अमृतसर

c. लखनऊ

d. त्रिपुरा

37. स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1929 का अधिवेशन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस अधिवेशन में IAS

a. कांग्रेस के उद्देश्य के तौर पर स्व-शासन प्राप्ति की घोषणा की गई

b. कांग्रेस का लक्ष्य के तौर पर पूर्ण स्वराज्य प्राप्ति को स्वीकृत किया गया

c. असहयोग आंदोलन का आरंभ हुआ

d. लंदन में गोल-मेज सम्मेलन में भागीदारी करने का निर्णय लिया गया

38. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन (1929) इतिहास में इसलिए बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि – IAS

  1. कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य की मांग का एक संकल्प पारित किया

2. इस अधिवेशन में उग्रवादियों एवं उदारवादियों के बीच झगड़े को सुलझा लिया गया

3. इस अधिवेशन में दो राष्ट्रों की मांग के सिद्धांत को अस्वीकार करते हुए एक संकल्प पारित किया गया

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

a. केवल 1

b. 2 और 3

c. 1 और 3

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

39. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निम्नलिखित अधिवेशनों में से किस एक की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरु ने सर्वप्रथम की थी ? UPPCS

a. लाहौर अधिवेशन, 1929

b. कलकत्ता अधिवेशन, 1928

c. लखनऊ अधिवेशन, 1936

d. रामगढ़ अधिवेशन, 1940

40. 31 दिसम्बर, 1929 को अर्द्धरात्रि में भारतीय राष्ट्रध्वज को किसने फहराया था ? UP Lower

a. मोतीलाल नेहरु ने

b. डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने

c. महात्मा गांधी ने

d. जवाहरलाल नेहरु ने

41. निम्नलिखित में से किस एक ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी जिसमें “पूर्ण स्वराज्य” का प्रस्ताव पारित हुआ था ? UPPCS/IAS

a. दादाभाई नौरोजी

b. जवाहरलाल नेहरु

c. लाला लाजपत राय

d. सुरेंद्र नाथ बनर्जी

42. कांग्रेस ने कब पहली बार भारत की स्वतंत्रता का प्रस्ताव पारित किया था ? IAS

a. 1929

b. 1915

c. 1942

d. 1935

43. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, निम्नलिखित में से किसने प्रस्तावित किया की स्वराज्य को सभी प्रकार के विदेशी नियन्त्रण से मुक्त संपूर्ण स्वतंत्रता के रूप में परिभाषित किया जाए ? IAS

a. मजहरुल हक

b. मौलाना हसरत मोहानी

c. हकीम अजमल खान

d. अबुल कलाम आजाद

ANSWER – 1(d) 2(d) 3(b) 4(d) 5(a) 6(b) 7(a) 8(c) 9(d) 10(d) 11(c) 12(a) 13(a) 14(b) 15(a) 16(d) 17(a) 18(d) 19(a) 20(c) 21(a) 22(b) 23(c) 24(b) 25(c) 26(c) 27(c) 28(c) 29(b) 30(c) 31(a) 32(a) 33(c) 34(a) 35(d) 36(a) 37(b) 38(a) 39(a) 40(d) 41(b) 42(a) 43(b)

Check Out These Related Posts

बिहार : एक परिचय

1. पटना को प्रांतीय राजधानी बनाया था - BPSC 1996 a. शेरशाह ने b. अलाउद्दीन हुसैन शाह ने c. इब्राहिम लोदी ने d. राजकुमार अजीम ने 2. बिरसा मुंडा के गुरु कौन थे? BPSC 1995 a. स्वामी सहजानंद b. आनंद पांडेय c. जात्रा भगत d. एम. एन. राय 3. बिहार पर बख्तियार खिलजी के हमले का...

read more

खिलजी वंश

निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है ? UPPCS 2018 रियासत शासक a. देवगिरी शंकर देव b. वारंगल - रामचंद्र देव c. होयसल वीर बल्लाल d. मदुरा वीर पंड्या 2. 1306 ई. सन के बाद अलाउद्धीन खिलजी के समय में दिल्ली के सुल्तान तथा मंगोलों के बीच सीमा क्या थी ? UPPCS 2014...

read more

लोदी वंश

इनमें कौन गुलाम वंश का नहीं था ? UK Lower 2010 a. बलबन b. इल्तुतमिश c. कुतुबद्दीन ऐबक d. इब्राहिम लोदी 2. निम्नलिखित वंशों ने किस क्रम में दिल्ली पर शासन किया था ? नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए - UPPCS 2012 खिलजी 2.लोदी 3.सैयद 4.गुलाम कूट : a. 1, 2, 4, 3 b. 1, 2, 3,...

read more

0 Comments

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play interactive quizzes to test your knowledge & quickly learn more thing easily.