पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र
अंकगणित (अभ्यास प्रश्नावली)
मानसिक योग्यता (अभ्यास प्रश्नावली)
1 of 2

अनुच्छेद 4 – अपठित गद्यांश (2019)

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। अजित का जन्मदिन था। उसके सभी मित्र और सम्बन्धी एकत्र हुए थे। उसे कई भेंट मिली। उनमें किताबें, खिलौने और कपड़े थे। अजित की चाची ने उसे एक आश्चर्यजनक भेंट दी। वह था गुलाब का एक पौधा। अजित की चाची की भेंट सबसे अधिक पसंद आयी और वह भागकर बगीचे में गया और उस पौधे को उसने वहां लगा दिया। अजित रोज़ ही उसे सींचता था। वह ज्योंही सुबह जगता, भागकर देखने जाता कि वह पौधा कितना बड़ा ही गया है। एक दिन उसने देखे की गुलाब की दो छोटी कलियाँ बाहर झांक रही थीं। वह कलियों को सुन्दर पीला गुलाब बनते देखता रहा। वह प्रसन्न और रोमांचित था। उसने आप मां की मदद से फूल तोड़े। और उन पहले दो गुलाब के फूलों को अपनी मां और बहन को भेंट किये। अजित ने निर्णय किया कि वह अपने बगीचे में और भी पौधे लगाएगा।