पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र
अंकगणित (अभ्यास प्रश्नावली)
मानसिक योग्यता (अभ्यास प्रश्नावली)
1 of 2

अनुच्छेद 2 (अपठित गद्यांश)

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। कन्याकुमारी एक सुन्दर स्थल है। यह तीनों ओर से समुद्र से घिरा हुआ है, दक्षिण में विशाल हिन्द महासागर है, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर। देश के अनेक भागों से तीर्थ यात्री यहाँ तीन समुद्रों के संगम स्थल में स्नान करने और मंदिर में पूजा करने के लिए आते हैं। कन्याकुमारी के तीनों ओर का समुद्र सामान्यतः शांत रहता है। अनेक दर्शनार्थियों ने महसूस किया है कि इस स्थान पर एक विशेष प्रकार की शांति एवं नीरवता छाई रहती है। सूर्योदय एवं सूर्यास्त का काल इस स्थल के सौंदर्य का आनन्द लेने के सर्वश्रेष्ठ क्षण हैं। प्रातः काल बंगाल की खाड़ी से उदय होकर सूर्य सायं काल अरब सागर में डूब जाता है। वास्तव में, समस्त भारत में यही एक स्थल है जहाँ सूर्य को समुद्र से उदय होकर समुद्र में ही डूबता देखा जा सकता है। पूर्णिमा पर अनेक दर्शनार्थी कन्याकुमारी आते हैं। वे एक ही समय में सूर्य को अरब सागर में डूबते और चन्द्रमा को बंगाल की खाड़ी से उदित होते हुए देख सकते हैं। वे दोनों ही आग के दो गोले प्रतीत होते हैं।