- निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है ? UPPCS 2018
रियासत शासक
a. देवगिरी शंकर देव
b. वारंगल – रामचंद्र देव
c. होयसल वीर बल्लाल
d. मदुरा वीर पंड्या
2. 1306 ई. सन के बाद अलाउद्धीन खिलजी के समय में दिल्ली के सुल्तान तथा मंगोलों के बीच सीमा क्या थी ? UPPCS 2014
a. व्यास
b. रावी
c. सिंधु
d. सतलज
3. ‘घरी’ अथवा ‘गृहकर’ लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था ? UPPCS 2011
a. बलबन
b. अलाउद्धीन खिलजी
c. मोहम्मद बिन तुगलक
d. फिरोजशाह तुगलक
4. निम्नलिखित में से किस मध्यकालीन शासक ने ‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ प्रारंभ की थी ? UPPCS 2010
a. अलाउद्धीन खिलजी ने
b. बलबन ने
c. फिरोजशाह तुगलक ने
d. मोहम्मद बिन तुगलक
5. “जब उसने राजत्व (Kingship) प्राप्त किया, तो वह शरियत के नियमों और आदेशों से पूर्णतया स्वतंत्र था|” बरनी ने यह कथन किस सुल्तान के लिए कहा ? 46th BPSC 2004
a. इल्तुतमिश
b. बलबन
c. अलाउद्धीन खिलजी
d. मुहम्मद बिन तुगलक
6. कौन-सा सुल्तान नया धर्म चलाना चाहता था किन्तु उलेमा लोगों ने विरोध किया ? CGPSC 2003
a. बलबन
b. अलाउद्धीन
c. मुहम्मद तुगलक
d. इल्तुतमिश
7. दिल्ली के किस सुल्तान ने ‘सिकंदर सानी’ की उपाधि धारण की थी ? UP Lower 2008
a. बलबन
b. अलाउद्धीन खिलजी
c. मोहम्मद बिन तुगलक
d. सिकंदर लोदी
8. अलाउद्धीन खिलजी के प्रसिद्ध सेनापतियों में किसकी मंगोलों के विरुद्ध लड़ते हुए मृत्यु हुई ? 41th BPSC 1996
a. जफर खां
b. नुसरत खां
c. अल्प खां
d. उलुग खां
9. बाजार कीमतों को नियंत्रण करने के अलाउद्धीन खिलजी के प्रयास ने – UPPCS 2017
a. कृषि को उन्नत किया।
b. सिर्फ सामंतों/दरबारियों को फायदा पहुंचाया।
c. बहुत सफलता प्राप्त की।
d. शासक को जनमानस से दूर किया।
10. बाजार नियंत्रण प्रथा लागू की थी – UPPCS 1992
a. गयासुद्धीन तुगलक
b. जलालुद्धीन खिलजी
c. अलाउद्धीन खिलजी
d. बलबन
11. निम्न मुस्लिम बादशाहों में से किस एक ने मूल्य नियंत्रण पद्धति को पहली बार लागू किया ? UP Lower 1998/2010/2004
a. अलाउद्धीन खिलजी
b. इल्तुतमिश
c. मुहम्मद बिन तुगलक
d. शेरशाह सूरी
12. निम्न में से किस सुल्तान ने ‘बाजार सुधार’ लागू किए थे ? MPPCS 2014
a. जलालुद्धीन खिलजी
b. अलाउद्धीन खिलजी
c. मुहम्मद तुगलक
d. बलबन
13. रानी पद्यमिनी का नाम अलाउद्धीन की चित्तौड़ विजय से जोड़ा जाता है| उनके पति का नाम है – 43th BPSC 1999
a. महाराणा प्रताप सिंह
b. रणजीत सिंह
c. राजा मान सिंह
d. राणा रतन सिंह
14. कथन (A) : अलाउद्धीन के दक्षिणी अभियान धन-प्राप्ति के अभियान थे| UPPCS 1997
कारण (R) : यह दक्षिणी राज्यों को कब्जे में करना चाहता था |
कूट :
a. (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
b. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं हैं।
c. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
d. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
15. अलाउद्धीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरी का शासक कौन था ? 47th/53th/55th BPSC 2005/2011
a. रामचंद्र देव
b. प्रताप रुद्रदेव
c. मलिक काफूर
d. राणा रत्न सिंह
16. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए – UPRO/ARO 2017
सूची-I सूची-II
A. रणथम्भौर 1. कर्णदेव
B. चितौड़ 2. राजा राय रामचंद्र
C. देवगिरी 3. हमीर देव
D. गुजरात 4. राणा रतन सिंह
कूट :
A B C D
a. 4 3 2 1
b. 1 4 3 2
c. 2 4 1 3
d. 3 4 2 1
17. कथन (A) : अलाउद्धीन खिलजी ने दिल्ली में मूल्य नियंत्रण लागू किया था। UPPCS 2005
कथन (R) : वह दिल्ली में अपने राजभवन के निर्माण में लगे हुए कारीगरों को कम वेतन देना चाहता था।
निम्न कूट से सही उत्तर चुनिए –
कूट :
a. (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R) , (A) की सही व्याख्या है।
b. (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) , (A) की सही व्याख्या नहीं है।
c. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
d. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।
18. निम्न कथनों पर विचार कीजिए जो अलाउद्धीन खिलजी से संबंधित हैं – UPPCS 1994
i. उसने कृष्ट जमीनों की पैमाइश के बाद जमीन की मालगुजारी वसूल की।
ii. उसने लगान व्यवस्था को अपनी पूरी सल्तनत में लागू किया।
iii. उसने प्रांतों के गवर्नरों के अधिकारों को समाप्त किया।
निम्न कोडिंग स्कीम में से सही उत्तर चुनिए –
a. i व ii
b. ii व iii
c. i व iii
d. i, ii व iii
19. किस सुल्तान ने जमीन में फसल की नपाई का आधा राजस्व के रूप में दावा किया ? 64th BPSC 2018
a. इल्तुतमिश
b. बलबन
c. अलाउद्धीन खिलजी
d. मुहम्मद बिन तुगलक
e. उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
20. किस सुल्तान के बारे में कहा जाता है कि उसने भूमि-कर को उत्पादन के 50% तक कर दिया था ? JPSC 2013
a. बलबन
b. अलाउद्धीन खिलजी
c. मुहम्मद बिन तुगलक
d. फिरोज तुगलक
21. किस सुल्तान के काल में खलिसा भूमि अधिक पैमाने में विकसित हुई ? 39th BPSC 1994
a. गयासुद्धीन बलबन
b. अलाउद्धीन खिलजी
c. मुहम्मद बिन तुगलक
d. फिरोजशाह तुगलक
ANSWER – 1.(b) 2.(c) 3.(b) 4.(a) 5.(c) 6.(b) 7.(b) 8.(a) 9.(c) 10.(c) 11.(a) 12.(b) 13.(d) 14.(c) 15.(a) 16.(d) 17.(c) 18.(c) 19.(c) 20.(b) 21.(b)
0 Comments