पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र
अंकगणित (अभ्यास प्रश्नावली)
मानसिक योग्यता (अभ्यास प्रश्नावली)
1 of 2

अनुच्छेद 11 (अपठित गद्यांश)

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इस पर आधारित पांच प्रश्नों के उत्तर दें। आपने बत्तखों को पानी में तैरते हुए जरुर देखा होगा। क्या यह आश्चर्य की बात नहीं है कि घंटों पानी में तैरने के बावजूद उनके पंख सूखे बने रहते हैं। वे घंटों पानी में तैरती रहती हैं और बीच – बीच में पानी में डुबकी भी मारती रहती हैं। फिर भी वे सुखी की सुखी बनी रहती हैं। आखिर इसके पीछे रहस्य क्या है? असल में इनकी पूंछ की जड़ में एक छोटा सा अंग होता है जिसमें एक किस्म का तैलीय पदार्थ होता है। बत्तख इस अंग को दबाकर इससे तैलीय पदार्थ निकालती रहती हैं। यह तेल उनके पंखों पर फैल जाता है और इसप्रकार उनके पंख सूखे बने रहते हैं। वैसे तो तैलीय पदार्थ वाला यह अंग सभी पक्षियों में होता है। पर जल में रहने वाले पक्षियों में यह अंग ज्यादा सुविकसित होता है। इसीलिए पक्षियों में पसीना लाने वाला कोई अंग नहीं होता।