पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र
अंकगणित (अभ्यास प्रश्नावली)
मानसिक योग्यता (अभ्यास प्रश्नावली)
1 of 2

अनुच्छेद 10 (अपठित गद्यांश)

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इस पर आधारित पांच प्रश्नों के उत्तर दें। नए वर्ष के स्वागत में हमारे देश में अलग-अलग प्रदेशों में कई त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक लेह-लद्दाख में मनाए जाने वाला लोसर त्योहार है। इस त्योहार को मुख्यतया तिब्बती लोगों द्वारा बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। लोसर शब्द में लो का अर्थ साल और सर का अर्थ नया है। इस पर्व को नए साल के आगमन की खुशी में तिब्बती लोग पूजा-अर्चना करके मनाते हैं। इस दौरान यहां के मोनस्ट्रीज़, जिन्हें स्थानीय भाषा में गोम्पा कहा जाता है, में दुनिया के तमाम देशों के श्रद्धालु आते हैं। सभी पूरी श्रद्धा के साथ नाचते हैं, गाना गाते हैं, प्रार्थना करते हैं और बड़ी धूमधाम से आने वाले नए साल का स्वागत करते हैं। इस दौरान अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई और उसमें अच्छाई की जीत और याक सवारी का आनंद लिया जा सकता है। इस त्योहार का एक और बेहद ही खूबसूरत हिस्सा मास्क डांस है। यह त्योहार साल के 11वें महीने में ही मनाया जाता है। इसके पीछे एक रहस्यमयी कहानी है।