पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र
अंकगणित (अभ्यास प्रश्नावली)
मानसिक योग्यता (अभ्यास प्रश्नावली)
1 of 2

अनुच्छेद 2 – अपठित गद्यांश (2018)

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। एक हाथी दिन के सोलह से अट्ठारह घंटे खाना खाते हुए बिताता है। एक पूर्ण विकसित हाथी प्रत्येक दिन 137 किग्रा से अधिक खाना खा सकता है। हाथी शाकाहारी पशु हैं। वे पत्तियां, कोमल डण्ठल, जंगली झाड़ियों और पेड़ों के फलों को खा जाते हैं। भारतीय हाथी बांस के पौधे खाना पसंद करते हैं। हाथी भोजन और पानी के लिए खोदने तथा पेड़ों की खाल चीरकर अलग करने के लिए वे अपने दांतों का उपयोग करते हैं। वे अपनी सूंढ़ का उपयोग भोजन को अपने मुंह में रखने के लिए करते हैं। हाथी किसी पेड़ को इतना झुका सकता है कि उसका बच्चा उसकी पत्तियां खा सके। एक व्यस्क हाथी एक दिन में 18 से 26 गैलन पानी पी सकता है। हाथी प्रायः किसानों की फसलें बर्बाद कर देते हैं। उन्हें गन्ने खाना पसंद है, इसलिए किसानों को खेतों की रक्षा करनी पड़ती है। जब किसान हाथियों को देखते हैं, तो जोर जोर से बहुत शोर करते हैं। कभी तो वे भाग जाते हैं पर प्रायः वे कोई चिंता नहीं करते। वे खेतों में आ जाते हैं और गन्ने उखाड़ते हैं। हमें अपने वनों की रक्षा करनी होगी, ताकि हाथियों को उनका भोजन वहीं मिल जाए। तब वे खेतों में नहीं घुसेंगे और फसलों को नष्ट नहीं करेंगे। मनुष्यों को और पशुओं को ख़ुशी से साथ- साथ रहना चाहिए।