पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र
अंकगणित (अभ्यास प्रश्नावली)
मानसिक योग्यता (अभ्यास प्रश्नावली)
1 of 2

अनुच्छेद 3 – अपठित गद्यांश (2019)

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। भारत तीर्थयात्रियों और तीर्थयात्राओं का देश है। ये पवित्र स्थान, चाहे पहाड़ों पर हों या मैदानों में, सामान्यतया या तो नदियों के तटों पर स्थित हैं या समुद्र के तटों पर। इन तीर्थ स्थलों पर जाने वाले केवल धार्मिक लोग ही नहीं होते, वरन सारे भारत से और विदेशों से पर्यटक और सैर-सपाटे वाले लोग भी यहाँ आते हैं। जहाँ कहीं दो या अधिक नदियां मिलती हैं, तीर्थयात्री वहां स्नान और पूजा करते हैं क्योंकि माना जाता है कि वह स्थान पवित्र होता है। ऐसा ही एक स्थान हरिद्वार है जो गंगा नदी के तट पर स्थित है।