पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र
अंकगणित (अभ्यास प्रश्नावली)
मानसिक योग्यता (अभ्यास प्रश्नावली)
1 of 2

अनुच्छेद 3 – अपठित गद्यांश (2020)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। हेमा अपने बिस्तर पर लेटी अपने कमरे की छत पर लगे तारों को एकटक देख रही थी। वह बहुत खिन्न थी क्योंकि कोई भी कपडा उसपर फिट नहीं आ रहा था। उसने उन्हें एक-एक कर दुबारा पहना किन्तु वे या तो बहुत तंग थे या छोटे। एक आलमारी कपड़ों से भरी हुई किन्तु वह उसमें से एक भी नहीं पहन सकती। तब उसे एक विचार आया, उसकी आँखों में चमक आ गयी। वह मां के कमरे की ओर भागी। उसने कहा -”मां, मुझे नए कपडे चाहिए, किन्तु तभी जब मैं अपने सारे पुराने कपड़े दान कर दूँ।” अब अधिक कपड़े संग्रह करने की आवश्यकता नहीं। उसके मां मुस्कुराई और उसे गले से लगा लिया। उसकी लड़की दयालु थी।