- निम्नलिखित में से कौन एक सम्राट द्वारा नियुक्त बंगाल का अंतिम गवर्नर था? U.P.P.C.S.
A) सरफराज खान
B) मुर्शिद कुली खान
C) अलीवर्दी खान
D) शुजाउद्दीन मुहम्मद खान
2. निम्नलिखित में से कौन सा युद्ध था, जिसने भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व को प्रारम्भ किया? M.P.P.C.S.
A) बक्सर की लड़ाई
B) प्लासी का युद्ध
C) मैसूर की तीसरी लड़ाई
D) 1857 का स्वतंत्रता संग्राम
3. सिराजुद्दौला लार्ड क्लाइव द्वारा परास्त हुआ था ________ के युद्ध में UPPCS
A) प्लासी
B) बक्सर
C) मुंगेर
D) वांडीवाश
4. भारतवर्ष में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक कौन था? UKPCS
A) वारेन हेस्टिंग
B) लॉर्ड एमहर्स्ट
C) लॉर्ड रॉबर्ट क्लाइव
D) लॉर्ड विलियम बेंटिक
5. निम्नलिखित में से किसे ‘स्वर्ग से उत्पन्न सेनानायक ‘कहा गया ? UPPCS
A) अल्बुकर्क
B) रॉबर्ट क्लाइव
C) फ्रांसिस डूप्ले
D) लॉर्ड कार्नवालिस
6. प्लासी का युद्ध मैदान कहाँ स्थित है ? UKPCS
A) बिहार
B) आन्ध्र प्रदेश
c) उडीसा
d) पश्चिम बंगाल
7. प्लासी का युद्ध लड़ा गया था ,वर्ष -U.K. U.D.A.
A) 1761 में
B) 1757 में
C) 1760 में
D) 1767 में
8. निम्न में से किसने अपनी राजधानी मुर्शिदावाद से मुंगेर स्थानंतरित की? UP LOWER SUB
A) अलीवर्दी खा
B) सिराजुद्दौला
C) मीर जाफर
D) मीर कासिम
9. सबसे अधिक निर्णायक युद्ध , जिसने अंग्रेजों के भारत में प्रभुत्व को संस्थापित किया था-
UPPCS
A) बक्सर का युद्ध
B) प्लासी का युद्ध
C) वांडीवाश का युद्ध
D) पानीपत का तीसरा युद्ध
10. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा लड़े गए निम्नलिखित युद्धों में से कौन -सा सर्वाधिक निर्णायक था ? UPPCS
A) बक्सर की लड़ाई
B) प्लासी की लड़ाई
C) प्रथम आंग्ल – सिख युद्ध
D) प्रथम आंग्ल – मैसूर युद्ध
11. इंगलैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी की भारत में प्रथम निर्णायक सैन्य सफलता मानी जाती है -M.P.P.C.S.
A) बक्सर का युद्ध
B) प्लासी का युद्ध
C) पानीपत का युद्ध
D) हल्दीघाटी का युद्ध
12. निम्नलिखित में से कौन सा युद्ध भारत में अंग्रेजों के आधिपत्य की स्थापना की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण समझा जाता है ? U.P.P.C.S
A) बक्सर
B) प्लासी
C) श्रीरंगपट्टनम
D) वांडीवाश
13. बक्सर के युद्ध के समय दिल्ली का शासक कौन था ? M.P.P.C.S.
A) औरंगजेब
B) शाहआलम
C) बहादुरशाह जफर
D) शाहआलम द्वितीय
14. बक्सर की लड़ाई के समय बंगाल का नवाब कौन था ? U.P.P.C.S
A) सिराजुद्दौला
B) मीर जाफर
C) मीर कासिम
D) नजमुद्दौला
15. निम्नलिखित में से जिस एक शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दीवानी प्रदान की थी , वह था -U.P. lower sub
A) फरूखसियर
B) शाहआलम प्रथम
C) शाहआलम द्वितीय
D) शुजाउद्दौला
16. 1765 ई में ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल की दीवानी किसने प्रदान की ? U.P.P.C.S
A) बंगाल के नवाब ने
B) मुग़ल सम्राट ने
C) इंग्लैंड के शासक ने
D) अफगान के राजा ने
17. किस गवर्नर के कार्यकाल में ईस्ट इंडिया कंपनी को शहंशाह शाहआलम द्वारा बंगाल , बिहार तथा उड़ीसा में दीवानी अधिकार दिया गया ? U.P.P.C.S
A) लॉर्ड क्लाइव
B) लॉर्ड कार्नवालिस
C) लॉर्ड वेलेजली
D) लॉर्ड विलियम बैंटिक
18. सम्राट शाहआलम द्वितीय ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल , बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी कब प्रदान की – B.P.S.C.
A) 12 अगस्त 1765
B) 18 अगस्त 1765
C) 29 अगस्त 1765
D) 21अगस्त 1765
19. इलाहाबाद की संधि के बाद रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद का उप दीवान किसे बनाया था ? B.P.S.C.
A) मुहम्मद रजा खान
B) शिताब राय
C) राय दुर्लभ
D) सैयद गुलाम हुसैन
20. 1765 ई में दीवानी प्रदान किए जाने के बाद ब्रिटिश सबसे पहले निम्नलिखित में से किस पर्वतीय जनजाति के संपर्क में आए ? I.A.S.
A) गारो
B) खासी
C) कुकी
D) टीप्पराह
21. 18वें शतक में भारत में लड़े गए युद्धों का निम्नलिखित में से सही कालानुक्रम कौन-सा है ? IAS
A) वांडीवाशा युद्ध – बक्सर युद्ध – अम्बर युद्ध – प्लासी
B) अम्बर युद्ध – प्लासी युद्ध – वांडीवाशा युद्ध – बक्सर युद्ध
C) वांडीवाशा युद्ध – प्लासी युद्ध – अम्बर युद्ध – बक्सर युद्ध
D) अम्बर युद्ध – बक्सर युद्ध – वांडीवाशा युद्ध – प्लासी युद्ध
22. उस फ़्रांसीसी सेनापति का नाम बताएं , जो 1760 के वांडीवाशा युद्ध में पराजित हुआ – UKPCS
A) काउंट लाली
B) फ्रांसीसी मार्टिन
C) डुप्ले
D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
23. वांडीवाशा के युद्ध (1760) में – U.P.P.C.S
A) फ्रेंच ने ब्रिटिश को हराया
B) ब्रिटिश ने डच को हराया
C) ब्रिटिश ने फ्रेंच को हराया
D) डच ने ब्रिटिश को हराया
24. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है ? I.A.S.
A) बक्सर का युद्ध – मीर जाफर विरुद्ध क्लाइव
B) वांडीवाशा का युद्ध – फ्रांसीसी विरुद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी
C) चिलियांवाला का युद्ध – डलहौजी के विरुद्ध मराठे
D) खुर्दा का युद्ध – निजाम विरूद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी
25. निम्न में से किसने भारत में अंग्रेजी का सर्वाधिक विरोध किया ? U.P.P.C.S
A) मराठा
B) मुग़ल
C) राजपूत
D) सिख
Ans – 1. (b) 2. (b) 3. (a) 4. (c) 5. (b) 6. (d) 7. (b) 8. (d) 9. (a) 10.(a) 11. (a) 12. (a) 13. (d) 14. (b) 15. (c) 16. (b) 17. (a) 18. (a) 19.(a) 20. (b) 21. (b) 22. (a) 23. (c) 24. (b) 25. (a)
0 Comments