2. रक्त वाहिनियों में प्रवाहित होने वाला यह एक गाढ़ा, कुछ चिपचिपा, लाल रंग का द्रव है.
3. मानव शरीर में रक्त की मात्रा शरीर के वजन का 7 % होती है.
3. एक वयस्क पुरुष में रक्त की मात्रा औसतन 5-6 लीटर होती है. महिलाओं में इसकी मात्रा पुरुषों की तुलना में 1 /2 लीटर काम होता है.
4. रक्त में दो प्रकार के पदार्थ पाए जाते हैं. प्लाज्मा Plasma (55 %) और रुधिराणु Blood Corpuscles (45 %)
5. प्लाज्मा के मत्वपूर्ण घटक – जल (90%) , प्रोटीन (7%) , लवण (0.9%) , ग्लूकोज़ (0.1%)
6. रुधिराणु के महत्वपूर्ण घटक – लाल रक्त कण , श्वेत रक्त कण , रक्त बिम्बाणु
7. प्लाज्मा रक्त का निर्जीव तरल भाग है.
8. प्लाज्मा के कार्य – रक्त कणों के साथ साथ शोषित पोषक तत्वों, विभिन्न हॉर्मोन, एंटीबॉडीज़ एवं प्रोटीन्स को शरीर के विभिन्न भागों तक तथा हानिकारक पदार्थों को उत्सर्जी अंगों तक पहुँचाना
लाल रक्त कण –
1. स्तनधारियों में पाए जाने वाले रक्त की यह सबसे प्रमुख कोशिका है. इसकी औसत आयु 120 दिन होती है तथा आकार डिस्क जैसा होता है.
2. इसका निर्माण अस्थिमज्जा (Bone Marrow) में तथा मृत्यु यकृत (Liver) और प्लीहा (Spleen) में होती है.
3. मानव शरीर में इसका निर्माण एरीथ्रोप्रोटीन नामक हॉर्मोन (मुख्यतया किड़नी द्वारा निर्मित) द्वारा नियंत्रित होता है.
4. अस्थिमज्जा में निर्माण के सात दिनों बाद, RBCs रक्त की मुख्य धारा में शामिल हो जाते हैं.
5. लाला रक्त कण के निर्माण में सहायक तत्व – प्रोटीन, आयरन , विटामिन बी 12 , फोलिक एसिड
6. लाल रक्त कण की कोशिका केंद्रकविहीन होती है. ऊँट इसका अपवाद है.
7. इसमें हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) नामक प्रोटीन पाया जाता है.
8. हीमोग्लोबिन हीम (Haem) (रंजक) और ग्लोबिन (Globin) (लौहयुक्त प्रोटीन) से मिलकर बना है.
9. हीम रक्त को लाल रंग देता है और ग्लोबिन ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के साथ संयोजन करता है.
10. हीमोग्लोबिन में पाया जाने वाला लौह पदार्थ हीमैटिन (Haeamatin) है.
11. मानव शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाने से रक्तक्षीणता (Anaemia) नामक रोग होता है.
12. मानव शरीर में हीमोग्लोबिन की औसतन मात्रा 15 ग्राम/ 100 मिलीलीटर होती है.
13. RBCs का कार्य कशेरुकियों (Vertebrates) के lungs से ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न अंगों की कोशिकाओं तक तथा विभिन्न अंगों से कार्बन डाइऑक्साइड को lungs तक वापस लाना है. संक्षेप में, लाल रक्त कण शरीर में गैसों के परिवहन का कार्य करती है.
14. विभिन्न जंतुओं में RBC का आकार अलग अलग होता है. सबसे बड़ी RBC हाथी में तथा सबसे सबसे छोटी कस्तूरी मृग में पायी जाती है.
15. RBC की संख्या हिमोसाइटोमीटर से ज्ञात की जाती है.
0 Comments