निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति थे। जब वे केवल छः वर्ष के थे, उन्हें अपने पिता से उपहार स्वरुप एक छोटी कुल्हाड़ी मिली। जॉर्ज को वह कुल्हाड़ी अच्छी लगी और उसने उसे इस्तेमाल करने की सोची। वह बाग में गया। वहां उसने पहले छोटे-छोटे पौधों पर कुल्हाड़ी चलायी और फिर सेब के एक पेड़ पर। उस पेड़ का तना बड़ा मोटा था। इसलिए काफी गहरा कट जाने के बाद भी गिर न पाया। शाम को बाग में घूमते समय जब उसके पिता ने पेड़ की ऐसी हालत देखी तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। उन्होंने चिल्ला कर पूछा, ये किसने किया? जिसने भी किया है आज उसकी खैर नहीं। जॉर्ज ने ये सब सुना। वह डरते डरते अपने पिता के पास आकर बोला – ये मैंने किया है, और दण्ड की प्रतीक्षा करने लगा। उसके पिता उसे गोद में उठाकर बोले, मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि तुमने सच सच बता दिया। मैं अपने सारे पेड़ों की हानि बर्दाश्त कर सकता हूँ, किन्तु अपने बेटे का झूठ बोलना नहीं।
0 of 5 questions completed
Questions:
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading…
You must sign in or sign up to start the quiz.
You must first complete the following:
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 point(s), (0)
Earned Point(s): 0 of 0, (0)
0 Essay(s) Pending (Possible Point(s): 0)
| Average score |
|
| Your score |
|
जॉर्ज वाशिंगटन के पिता ने उसे एक छोटी कुल्हाड़ी दी क्योंकि –
जॉर्ज वाशिंगटन ने सेब का पेड़ काटने का प्रयत्न किया, क्योंकि –
जॉर्ज वाशिंगटन के पिता ने अपने बेटे को दण्ड नहीं दिया, क्योंकि –
जॉर्ज वाशिंगटन ने यह स्वीकार कर लिया कि उसने पेड़ काटा है, क्योंकि –
जॉर्ज वाशिंगटन के पिता के इस कथन से – ”मैं अपने सारे पेड़ों की हानि बर्दाश्त कर सकता हूँ, किन्तु अपने बेटे का झूठ बोलना नहीं”,पता चलता है कि –
