भाषा परीक्षण (अभ्यास प्रश्नावली)
2 of 2

अनुच्छेद 13 (अपठित गद्यांश)

दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इस पर आधारित पांच प्रश्नों के उत्तर दें। मिट्टी में तरह-तरह के जीव रहते हैं। चूहे, छछूंदर, खरगोश और केंचुए जैसे प्राणी मिट्टी में बिल बनाकर रहते हैं। इनके अलावा चींटी, कनखजूरे, बिच्छू आदि जैसे जीव भी में मिट्टी में ही रहते हैं। इन प्राणियों की मदद से मिट्टी उपजाऊ बनती है। ये जीव पौधों, पत्तियों और मरे हुए जानवरों को सड़ाकर मिट्टी में मिलाने की प्रक्रिया में सहायक होते हैं। इसप्रकार ये मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं। इनका मल भी मिट्टी को उपजाऊ बनाने में सहायक होता है। इन सभी प्राणियों में सबसे महत्वपूर्ण केंचुआ होता है, जिसे किसान का मित्र भी कहते हैं। यह मिट्टी में अपना बिल बनाता रहता है जिससे मिट्टी ऊपर-नीचे होती रहती है और हवा मिट्टी के अंदर तक जा पाता है। मिट्टी इस प्रक्रिया से बहुत उपजाऊ होती है। मिट्टी में रहने वाले जीवाणु मरे हुए जीव-जंतुओं, पौधों और पत्तियों को गला-सड़ाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाते हैं। मिट्टी के इन कणों को पौधों की जड़ें पकड़ लेती हैं जिससे उनका उड़ना या बहकर कहीं और जाना रुक जाता है।