भाषा परीक्षण (अभ्यास प्रश्नावली)
2 of 2

अनुच्छेद 2 – अपठित गद्यांश (2019)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। चूइंगम की खोज मैक्सिको के जंगलों में मायन लोगों ने 1000 वर्ष पूर्व की थी। उन्होंने पाया कि एक सैपोडिला के पेड़ से कोई तरल पदार्थ बन रहा है। बाहर निकल कर वह पदार्थ गाढ़ा हो जाता था, वे इसे चिकल कहते थे, जो चबाया जा सकता था और स्वादिष्ट होता था। आज भी चिकलेरों कहे जाने वाले श्रमिक चिकल का संग्रह करते हैं। चिकल से उसके पानी का अंश अलग करने के लिए उसे उबाला जाता है। इसके बाद इसके बड़े-बड़े टुकड़े, प्रत्येक लगभग 30 पौंड या 14 किलोग्राम के, बनाये जाते हैं। इन टुकड़ों को गोंद की फैक्ट्री में भेजा जाता है। वहां इसे मीठा, नरम, सुगन्धित और रंगीन बनाने के लिए अनेक चीजों के साथ मिलाया जाता है।