भाषा परीक्षण (अभ्यास प्रश्नावली)
2 of 2

अनुच्छेद 2 – अपठित गद्यांश (2020)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। प्रतिवर्ष करोड़ों रुपयों और असंख्य जीवनों की हानि के लिए आग को दोषी माना जाता है। अग्निशमनकर्ता चोट और हानि से लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा करने में सहायक होते हैं। उन्हें जब भी कोई सूचना मिलती है, वे हमेशा अपनी जान हथेली पर लेकर उपस्थित रहते हैं। अग्निशमनकर्ता को किसी भी आपदा के घटित होने पर कुछ ही मिनटों में तैयार होकर घटनास्थल पर प्रस्तुत होना पड़ता है। प्रत्येक अग्निकांड के स्थल पर एक वरिष्ठ अधिकारी नियंत्रण संभालता है और घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों को काम का आदेश देता है। कुछ अग्निशमनकर्ता होज पाइप को पानी के नलकों से जोड़ते हैं। अन्य लोग हौजों तक पानी पहुँचाने के लिए हाथों से पंप चलाते हैं। अग्निशमनकर्ता के दल ऊँची जगहों तक पहुँचने के लिए सीढ़ियों का उपयोग भी करते हैं।