भाषा परीक्षण (अभ्यास प्रश्नावली)
2 of 2

अनुच्छेद 3 (अपठित गद्यांश)

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। शिवाजी की शक्ति को देखकर बीजापुर का सुलतान सशंकित हो उठा। उसने अफजल खां नामक व्यक्ति को शिवाजी पर आक्रमण करने के लिए भेजा। शिवाजी प्रतापगढ़ के दुर्ग में विद्यमान थे। अफजल खां ने दुर्ग को चारों तरफ से घेर लिया। प्रतापगढ़ का दुर्ग ऐसे स्थान पर अवस्थित था कि न तो वहां पर खुल्ल्म-खुल्ला युद्ध हो सकता था न युद्ध का संचालन। फलतः संधि की बातचीत हुई। शिवाजी अफजल खां से मिलने उसके शिविर में गए। अफजल खां शिवाजी को धोखे से मारना चाहता था। शिवाजी बहुत चतुर और बहादुर थे। शिवाजी अपने कपड़ों के नीचे कवच पहने थे और हाथ में बघनखा छिपी हुई थी। अफजल खां ने गले मिलने के बहाने शिवजी को धर दबोचा। परन्तु शिवाजी ने बघनखा से अफजल खां का पेट चीर दिया। पास ही छिपी हुई मराठा सेना संकेत पाकर मुगल सेना पर टूट पड़ी। मुगल सेना भाग खड़ी हुई। विजयश्री शिवाजी के हाथ लगी।