भाषा परीक्षण (अभ्यास प्रश्नावली)
2 of 2

अनुच्छेद 4 – अपठित गद्यांश (2018)

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। सभी मकड़ियां जालें बुनती है, जिनसे उन्हें तीन कामों में सहायता मिलती है। जालों से मकड़ियों को अपने अण्डे छिपाने में और भोजन पकड़ने में मदद मिलती है। बहुत सी मकड़ियां अपने जालों में अण्डे देना पसंद करती हैं, जिसमें उनके अण्डे एक साथ और सुरक्षित रहते हैं। जाले चिपचिपे होते हैं और इस प्रकार भोजन पकड़ने में वे मकड़ियों की सहायता करते हैं। जब कोई कीट जाले में उड़कर आता है, तो उसमें फंस जाता है, इधर-उधर हिलता है, बाहर निकलने का प्रयत्न करता है पर ऐसा कर नहीं पाता, क्योंकि वह जालों में फंस गया होता है। मकड़ी जान लेती है कि कीट फंस गया है, क्योंकि उन्हें जाले के हिलने का अनुभव होता है और मकड़ी कीट तक पहुँच जाती है। जालों के बिना मकड़ी वैसे नहीं रह पाती जैसे वह रहती है। मकड़ियों को जीवित रहने के लिए जले चाहिए, किन्तु यदि आपको अपने घर में जाले न मिलें, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आपका घर मकड़ियों से मुक्त है।