निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। चुस्त और स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक रुप से सक्रिय रहना आवश्यक है। वजन का बढ़ना, ह्रदय रोग, कैंसर, मानसिक रोग, मधुमेह और गठिया से जुडी स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने के उपायों में सर्वश्रेष्ठ है, नियमित रुप से साइकिल की सवारी करना। साइकिल चलाना स्वस्थ, न्यून आघात वाला व्यायाम है जिसका आनंद छोटे बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के प्रौढ़ों तक सभी उठा सकते हैं। यह आनंददायक, सस्ती होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। काम पर जाने या दुकान पर जाने के लिए इसकी सवारी करना, समय की सर्वाधिक बचत करने वाला उपाय है। इससे नियमित व्यायाम को दैनिक गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है। आवागमन, मनोरंजन या खेल के लिए प्रतिदिन एक अरब लोगों के द्वारा साइकिल का उपयोग किये जाने का अनुमान है। वजन घटाने के लिए साइकिल चलाना एक अच्छा उपाय है। इससे मांसपेशियों का निर्माण होता है और शरीर की अतिरिक्त वसा जलती है। शोधों ने संकेत किया है कि प्रतिदिन आधे घंटे साइकिल चलाने से हम एक वर्ष में कम से कम 5 किलो वजन कम कर सकते हैं।
0 of 5 questions completed
Questions:
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading…
You must sign in or sign up to start the quiz.
You must first complete the following:
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 point(s), (0)
Earned Point(s): 0 of 0, (0)
0 Essay(s) Pending (Possible Point(s): 0)
| Average score |
|
| Your score |
|
अनुच्छेद का मुख्य उद्देश्य हमें ______ के लाभ बताना है।
जब लेखक ने कहा कि साइकिल चलाना पर्यावरण के लिए अच्छा है, तो इनमें से कौन-सा सही नहीं है?
‘निष्क्रिय’ शब्द का विपरीतार्थी शब्द है –
न्यून आघात वाला व्यायाम वह है –
नियमित रुप से साइकिल चलाना हमारे लिए निम्नलिखित में से किसमें सहायक नहीं है?
