भाषा परीक्षण (अभ्यास प्रश्नावली)
2 of 2

अनुच्छेद 14 (अपठित गद्यांश)

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इस पर आधारित पांच प्रश्नों के उत्तर दें। एक दिन एक बकरी जंगल में घूम रही थी। वह घास खा रही थी कि एक शेर वहां आया। बकरी विचलित नहीं हुई और शेर से लड़ने को तैयार हो गयी। यह देखकर शेर वहीं बैठ गया और उसने बकरी से बोला। अरे छोटी बकरी, घबरा मत मैं तुझे अभी नहीं खाऊंगा। अगर तू मुझे तीन सत्य बातें बता दे तो मैं तुझे क्षमा कर दूंगा। बकरी ने जल्दी से सोचा और कहा ‘धन्यवाद महोदय’, मैं कोशिश करुँगी। पहली सत्य बात यह कि मैं वापस जाकर अपने मित्रो को बताऊं कि मुझे एक शेर मिला था। उसने मुझे नहीं खाया, वे मेरा विश्वास नहीं करेंगे। बिलकुल सत्य है – शेर ने कहा। दूसरी सत्य बात यह कि आप वापस जाकर अपने मित्रों को बताओ कि आपको एक बकरी मिली थी और आपने उसे नहीं खाया। वे आपका विश्वास नहीं करेंगे। तुम बिलकुल सत्य बोल रही हो, शेर ने कहा। और श्रीमान तीसरा सत्य यह है कि आप यहां बैठकर ध्यानपूर्वक मेरी बातें सुन रहे हैं। इसका मतलब कि आप वास्तव में भूखे नहीं हो। तुम फिर सत्य बोल रही हो, शेर ने कहा। लेकिन इससे पहले कि मैं अपना विचार बदलूं तुम यहाँ से भाग जाओ। दुबारा मैं तुमको क्षमा नहीं करूँगा। पुनः मुझे पकड़ने का अवसर मैं आपको नहीं दूंगी, भागती हुई बकरी ने कहा यह चौथा सत्य है।