भाषा परीक्षण (अभ्यास प्रश्नावली)
2 of 2

अनुच्छेद 4 (अपठित गद्यांश)

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए पांच प्रश्नों के उत्तर दें। एक बार राष्ट्रपति डगलस, अब्राहम लिंकन के शहर में दास-प्रथा के पक्ष में लोगों को समझाने आए। लिंकन ने इसका विरोध किया। अब्राहम लिंकन ने कहा – ” गुलामी एक तरह का पाप है। किसी को यह हक नहीं कि वह दूसरों को दास बना कर रखे।” इस विवाद में अब्राहम लिंकन को काफी प्रसिद्धि मिली। वे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़े और उसमें उनकी जीत हुई। लिंकन अमरीका के राष्ट्रपति बन गए। उनकी पत्नी का स्वप्न साकार हो गया। जिस समय लिंकन राष्ट्रपति हुए उस समय उत्तरी अमरीका और दक्षिणी अमरीका के बीच घोर विरोध चल रहा था। अब्राहम लिंकन अमरीका की अखण्डता को कायम रखना चाहते थे। उन्होंने निश्चय किया कि वे देश को एक सूत्र में बांधे रखेंगे और दास-प्रथा को जड़ से उखाड़ देंगे। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। अंत में इन दोनों उद्देश्यों की पूर्ति में उन्हें सफलता मिली। अब्राहम लिंकन के आगे बढ़ने में मेरी का बड़ा हाथ रहा। उसने अब्राहम से विवाह किया था। वह बहुत सुन्दर और सुशिक्षित थी। अपनी सहेलियों से वह कहा करती थी कि वह अमरीका के भावी राष्ट्रपति से विवाह करेगी। यह बात सुनकर सहेलियां उसका मजाक उड़ाया करती थीं।